facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एमेजॉन ओएनडीसी पर करेगी लॉजि​स्टिक और स्मार्टकॉमर्स पेशकश को एकीकृत

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 10:17 PM IST
Amazon India

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन ने आज कहा कि वह पिकअप से लेकर डिलिवरी तक के अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और स्मार्टकामर्स सेवाओं को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ एकीकृत करेगी, जो केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा स्थापित गैर-लाभकारी कंपनी है।

यह ओएनडीसी के साथ एमेजॉन का शुरुआत सहयोग होगा और कंपनी का कहना है कि वह भविष्य में दोनों के बीच मजबूत एकीकरण के अन्य अवसरों की तलाश जारी रखेगी।

स्मार्टकामर्स सास उत्पादों का एडब्ल्यूएस-संचालित ऐसा समूह है, जो भारत में एमएसएमई को डिजिटल माध्यमों में अपने कारोबार का निर्माण और विस्तार करने में सक्षम बनाता है तथा ओएनडीसी नेटवर्क पर आने के लिए सक्षम करेगा।

एमेजॉन इंडिया के कंट्री मैनेजर (भारत उपभोक्ता कारोबार) मनीष तिवारी ने कहा कि भारत के लिए एमेजॉन का दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता ओएनडीसी के छोटे कारोबारों को डिजिटल रूप से सक्षम करने और देश भर के ग्राहकों को सुविधा और विकल्प प्रदान करने के उद्देश्यों के साथ करीब से जुड़ा हुआ है।

इस एकीकरण के जरिये ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर मौजूद विक्रेता एमेजॉन की लॉजि​स्टिक्स और स्मार्टकॉमर्स की पेशकशों तक पहुंच बना सकेंगे। हालांकि एमेजॉन ने अभी अपने खरीदार और विक्रेता प्लेटफॉर्म को इस नेटवर्क से एकीकृत नहीं किया है।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement