facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में डिजिटल इकॉनमी बढ़ाने के लिए 1.40 लाख करोड़ का निवेश करेगी Amazon

Advertisement

अमेजन ने छोटे-मझोले उद्यमियों को निर्यात के लिए सीमा पार लॉजिस्टिक्‍स उपलब्‍ध कराने के लिए इंडिया पोस्‍ट के साथ करार (MoU) किया है।

Last Updated- September 29, 2023 | 11:32 AM IST
amazon smbhav summit

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। राजधानी दिल्‍ली में आयोजित Amazon Sambhav Summit में कंपनी ने भारत की डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए 1.40 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया एंड इमरजिंग मार्केट) अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत के साथ अपने कारोबारी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए अमेजन के नए करार किए हैं।  भारत की डिजिटल इकॉनमी और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई इनीशिएटिव पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी ने साल 2030 तक भारत में 1.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

हर साल होती है Amazon Sambhav Summit

बता दें, अमेजन संभव समिट हर साल आयोजित की जाती है। इसमें उद्योग जगत के टॉप लीडर्स और पॉलिसी मेकर्स के साथ भारत की डिजिटल ग्रोथ को बढ़ाने पर विचार-विमर्श होता है। भारतीय बाजार आने वाले समय में लाखों उपभोक्‍ताओं को विक्रेताओं को बढ़ने का मौका देगा।

ये भी पढ़ें-  भारत में कारोबार बढ़ाएगी Amazon Business

कंपनी ने किए कई करार

अमेजन ने छोटे-मझोले उद्यमियों को निर्यात के लिए सीमा पार लॉजिस्टिक्‍स उपलब्‍ध कराने के लिए इंडिया पोस्‍ट के साथ करार (MoU) किया है। वहीं, अमेजन देश की पहली ई-कॉमर्स कंपनी है जिसने भारतीय रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFC) के साथ करार किया है, ताकि ग्राहकों को उनके ऑर्डर जल्‍द से जल्‍द पहुंचाएं जा सके।

ये भी पढ़ें- Amazon से करते हैं कैश ऑन डिलीवरी पर शॉपिंग, जरूर पढ़ें ये खबर वरना हो सकती है दिक्कत

वहीं अमेजन के कंट्री मैनेजर (इंडिया कंज्‍यूमर बिजनेस) मनीष तिवारी ने कहा कि हम भारत के 1 करोड़ एमएसएमई को डिजिटाइज करने और 20 लाख रोजगार पैदा करने के साथ 20 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्‍य पाने के काफी करीब है।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement