facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon भारत में प्रकृति-आधारित परियोजनाओं में 30 लाख डॉलर का शुरुआती निवेश करेगी

Advertisement

अपनी पहली परियोजना के लिए अमेजन पश्चिमी घाट में समुदायों तथा संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने के लिए सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (सीडब्ल्यूएस) के साथ काम करेगी।

Last Updated- September 04, 2023 | 3:06 PM IST
Amazon India

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में प्रकृति आधारित परियोजनाओं में 30 लाख डॉलर का शुरुआती निवेश करेगी। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, यह निवेश कंपनी के एशिया-प्रशांत में प्रकृति आधारित परियोजनाओं के लिए 1.5 करोड़ डॉलर के कोष का हिस्सा है। बयान के अनुसार, ‘‘ एशिया-प्रशांत के लिए पहले आवंटन के तहत 30 लाख डॉलर का इस्तेमाल भारत में प्रकृति-आधारित परियोजनाओं में निवेश के लिए किया जाएगा।

सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (सीडब्ल्यूएस) के साथ काम करेगी

अपनी पहली परियोजना के लिए अमेजन पश्चिमी घाट में समुदायों तथा संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने के लिए सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (सीडब्ल्यूएस) के साथ काम करेगी, जो भारत की सभी वन्यजीव प्रजातियों में से 30 प्रतिशत से अधिक का ‘निवास’ है। वहां दुनिया में सबसे अधिक एशियाई हाथी तथा बाघ पाए जाते हैं।’’

ये भी पढ़ें- Jio Financial बीएसई के इंडेक्स से बाहर; सर्किट लिमिट मे भी बदलाव, अब 20% पर लगेगा अपर-लोअर सर्किट

10 लाख डॉलर की देगी मदद

अमेजन सीडब्ल्यूएस को ‘‘वाइल्ड कार्बन’’ कार्यक्रम स्थापित करने में मदद के लिए 10 लाख डॉलर भी देगी। इससे 10,000 किसानों को औषधीय पेड़ लगाने और उनके रखरखाव में सहायता मिलेगी। वहनीयता (सस्टेनेबिलिटी) के लिए अमेजन की वैश्विक उपाध्यक्ष कारा हर्स्ट ने कहा, ‘‘एशिया-प्रशांत क्षेत्र विशाल वन तथा समृद्ध तटीय वातावरण का घर है, लेकिन साथ ही यह जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और भूमि क्षरण के प्रति भी अत्यधिक संवेदनशील है।’’

ये भी पढ़ें- SBI ने ग्राहकों के लिए किया बड़ा ऐलान, CBCD पर शुरू की UPI सेवा

उन्होंने कहा, ‘‘ क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने और जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए हमें बड़े पैमाने तथा स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करने जरूरत है और हम दोनों में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ सीडब्ल्यूएस की कार्यकारी निदेशक कृति कारंत ने कहा, ‘‘ अमेजन की मदद से एक ऐसे कार्यक्रम की योजना बनाने और निर्माण करने में मदद मिलेगी जो लंबे समय तक बना रहेगा। किसानों को उन पेड़ों का चयन करने में अग्रिम सहायता मिलेगी जो उनकी आजीविका तथा वन्य जीवन दोनों के लिए उपयोगी है, साथ ही उन्हें तकनीकी सहायता, कृषि वानिकी प्रशिक्षण और खराब पौधों को दोबारा लगाने में भी मदद मिलेगी।’’

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement