facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिग वर्करों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के प्रयास, एमेजॉन, जोमैटो, ब्लिंकइट, स्विगी, बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट की पहल

Advertisement

फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह विश्राम स्थलों में सुधार कर रहा है, जल उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है और ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवाएं प्रदान कर रहा है

Last Updated- May 05, 2026 | 10:02 PM IST
Gig Worker

देश के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने गिग वर्करों के लिए टेक आधारित उपाय, बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के साथ कल्याणकारी उपाय कर रहे हैं। एमेजॉन, जोमैटो, ब्लिंकइट, स्विगी, बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों का कहना है कि वे अपने डिलिवरी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपाय मजबूत कर रही हैं।

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट की मूल कंपनी इटर्नल ने कहा कि उसने डिलिवरी कर्मियों के लिए बीमा कवरेज का विस्तार किया है जिसमें बाह्य रोगी और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े लाभ शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि संबंधित ऐप्स में आपातकालीन संपर्क और मौसम की चेतावनी की सुविधा शामिल है। इसके अलावा अत्यधिक गर्मी के दौरान ग्राहकों को भी पानी देने या टिप देने के लिए प्रेरित किया जाता है।

ब्लिंकइट ने अपने डार्क स्टोरों को पेडस्टल फैन, एयर कूलर, बेंच और वाटर डिस्पेंसर से लैस किया है और प्रतिदिन ग्लूकोज के पैकेट वितरित कर रहा है, साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श सेवाओं का विस्तार कर रहा है। वहीं, जोमैटो ने रेस्तरां साझेदारियों के माध्यम से 5,000 से अधिक विश्राम स्थलों का नेटवर्क बनाया है और यूवी-प्रोटेक्शन जैकेट जैसी सब्सिडी वाली सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इसी तरह, फूड डिलिवरी और किराना प्लेटफॉर्म स्विगी ने गर्मी के लिए विशेष जैकेट पेश किए हैं, जो कई घंटों तक शरीर का तापमान कुछ डिग्री तक कम कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह विश्राम स्थलों में सुधार कर रहा है, जल उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है और ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवाएं प्रदान कर रहा है, साथ ही कर्मचारियों को अत्यधिक गर्मी के लक्षणों की जल्दी पहचान करने का प्रशिक्षण दे रहा है। फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम मौसमी अनुकूलन लागू कर रहे हैं ताकि हमारे हब्स और डिलिवरी मार्गों पर आराम करने की जगहों में पर्याप्त पानी और ताजगी के विकल्प उपलब्ध हों। विशेष रूप से तापमान नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है।’

क्यूकॉम प्लेटफॉर्म बिगबास्केट ने लचीले कार्य समय और कल्याणकारी पहलों की ओर इशारा किया जिनका उद्देश्य साझेदारों की स्थिति को आसान बनाना है। लास्ट माइल डिलिवरी (एलएमडी) के राष्ट्रीय प्रमुख आशुतोष तापड़िया ने कहा, ‘हम जमीनी सपोर्ट टीमों, पहचान कार्यक्रमों और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से नियमित जुड़ाव बनाए रखते हैं, जैसे कि राइडर्स और उनके परिवार के सदस्यों की शिक्षा का प्रायोजन करना आदि, ताकि समग्र साझेदार अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।

इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एमेजॉन जो क्विक कॉमर्स सेवा ‘एमेजॉन नाउ’ भी संचालित करता है, ने कहा कि 2025 की शुरुआत से  कंपनी ने अपने अखिल-भारतीय संचालन नेटवर्क को उन्नत करने और सहयोगियों की भलाई के उपायों को मजबूत करने के लिए 50 करोड़ डॉलर से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम प्रोजेक्ट आश्रय का विस्तार कर रहे हैं, जो प्रमुख शहरों में 100 वातानुकूलित विश्राम स्थलों का नेटवर्क है। ये सुविधाएं आरामदायक बैठने की जगह, स्वच्छ शौचालय, पीने का पानी, चार्जिंग स्टेशन और प्राथमिक उपचार सहायता प्रदान करती हैं और हर महीने 1,50,000 से अधिक डिलिवरी पार्टनर्स को सेवा देती हैं।’

इन उपायों के बीच, भारतीय ऐप-आधारित परिवहन श्रमिक संघ ने श्रम और रोजगार मंत्रालय को लिखकर लागू किए जा सकने वाले संरक्षण की मांग की है। संघ ने गंभीर गर्मी के अलर्ट के दौरान भुगतान सहित विश्राम, पीने के पानी और आश्रय तक पहुंच, तथा हीट स्ट्रेस के लिए ऐप आधारित आपातकालीन प्रणाली की मांग की। उसका कहना है कि प्लेटफॉर्म की स्वैच्छिक पहल पर्याप्त नहीं हैं।

इन सेवाओं से संबंधित मंत्रालय ने स्वयं एक राष्ट्रव्यापी परामर्श जारी किया है, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया गया है कि वे नियोक्ताओं विशेषकर बाहरी और श्रम-प्रधान क्षेत्रों में काम करने वालों को तत्काल गर्मी सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्देश दें।

बिज़नेस स्टैंडर्ड से बात करने वाले कुछ डिलिवरी कर्मचारियों ने कहा कि जमीनी स्तर पर मामूली सुधार हुए हैं। एक डिलिवरी पार्टनर ने बताया कि कम से कम दो क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच, चरम गर्मी के समय, प्रति ऑर्डर भुगतान को 10 से 18 रुपये तक बढ़ा दिया है।

यह सब उस समय हो रहा है जब भारत मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारत के कई हिस्सों में हीटवेव वाले दिनों की संख्या बढ़ेगी। इसकी एक वजह रात के तापमान में इजाफा भी है।

Advertisement
First Published - May 5, 2026 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement