facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गत वर्ष से काफी बड़ी होगी Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल

Advertisement

कंपनी ने कहा कि 8 अक्टूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत होने वाली है और यह कंपनी के प्राइम ग्राहकों के लिए 24 घंटे पहले यानी 7 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी।

Last Updated- October 06, 2023 | 11:01 PM IST
Great Indian Festival sale to be bigger than last year: Amazon VP

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: ई-कॉमर्स की प्रमुख कंपनी एमेजॉन को इस साल अपने त्योहारी सीजन के सेल का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल की सेल अब तक की सबसे बड़ी सेल होगी। कंपनी ने कहा कि 8 अक्टूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत होने वाली है और यह कंपनी के प्राइम ग्राहकों के लिए 24 घंटे पहले यानी 7 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी।

एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस बार की सेल पिछले साल की तुलना में काफी बड़ी होगी। पिछली बार की सेल हमारी अब तक की सबसे अच्छी सेल थी। इसने एक मिसाल कायम की थी। इस साल भी हम काफी अच्छा करेंगे।’

ई-कॉमर्स दिग्गज अपने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। फ्लिपकार्ट भी 8 से 15 अक्टूबर तक अपने प्रमुख द बिग बिलियन डेज (बीबीडी) की शुरुआत कर रही है, जो प्लस ग्राहकों के लिए 7 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी।

एमेजॉन ने शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में अपना ‘एमेजॉन एक्सपीरियंस एरेना’ कार्यक्रम शुरू किया। यह आयोजन पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में भी किया जाएगा। रेडसियर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के अनुसार इस साल त्योहारी सीजन सेल पिछले साल की तुलना में काफी अधिक होने की उम्मीद है। इस साल भारत में ऑनलाइन बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 15 फीसदी अधिक होने की उम्मीद है।

इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों के खुदरा विक्रेताओं को इस अवधि के दौरान 90,000 करोड़ रुपये की बिक्री होने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 18 से 20 फीसदी अधिक है। एमेजॉन इंडिया ने नील्सन मीडिया से एक अध्ययन कराया था।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement