facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Ambuja Cements Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा कम होकर 790 करोड़ रुपये पर, इनकम भी घटी

Advertisement

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (ACL) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका मुनाफा 1,135.46 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 31, 2024 | 8:37 PM IST
Ambuja cement

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (Ambuja Cements) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत नेट प्रॉफिट 789.63 करोड़ रुपये रहा।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (ACL) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका मुनाफा 1,135.46 करोड़ रुपये था।

अंबुजा सीमेंट्स की कमाई बढ़ी

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) की चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में परिचालन आय 8311.48 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8,712.90 करोड़ रुपये थी।

एसीएल के अनुसार, तिमाही, पिछली तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय परिणामों में सांघी के परिणाम शामिल हैं, जिसे उसने पिछले साल अगस्त में अधिग्रहित किया था। इसमें एसीसीपीएल (एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड) के परिणाम भी शामिल हैं, जिसे इसकी सब्सिडियरी कंपनी एसीसी ने अधिग्रहित किया था।

उसने कहा, ‘‘ चालू तिमाही, पिछली तिमाही और 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के परिणाम की 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के साथ तुलना नहीं की जा सकती।’’ एसीएल का अप्रैल-जून तिमाही में कुल व्यय 7,566.91 करोड़ रुपये रहा। कुल आय जिसमें अन्य आय भी शामिल है..वह 8,666.20 करोड़ रुपये रही।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 2:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement