facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ambuja Cements Q1 Results: कंपनी का मुनाफा घटा, नतीजों के बाद शेयरों में गिरावट

Advertisement

Ambuja Cements Q1 Results: Ambuja Cements ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अदाणी समूह कंपनी को पहली तिमाही में गिरावट देखने को मिली है।

Last Updated- August 02, 2023 | 1:50 PM IST
Ambuja cement

Ambuja Cements Q1 Results: Ambuja Cements ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अदाणी समूह कंपनी को पहली तिमाही में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि अगर बात करें इनकम, कामकाजी मुनाफा और मार्जिन की तो इस मोर्चे पर नतीजों में सुधार देखने को मिला।

सालाना आधार पर कंपनी ने कुल बिक्री वॉल्यूम में भी बढ़त दर्ज की है। आइए नजर डालते हैं पूरी डिटेल पर-

Q1 PAT : पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटा है। ये घटकर 645 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं पिछले साल से तुलना करें को बीते साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,048 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर कैलकुलेट करें को कंपनी के मुनाफे में 38.5% की गिरावट हुई है।

ये भी पढ़ें-  Aeroflex Industries के आईपीओ को SEBI से मिली मंजूरी

Revenue : जून तिमाही में कंपनी की आय 4,729.7 करोड़ रुपए दर्ज की गई। वहीं पिछले साल की समान तिमाही 3,993.5 करोड़ रुपए की आय रही थी। सालाना आधार पर इसमें 18.4% की बढ़त देखने को मिली है।

EBITDA : जून तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा 948.8 करोड़ रुपए पर था। जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 686 करोड़ रुपए पर था। इस आधार पर देखें तो सालाना आधार पर इसमें 38.3% की बढ़त देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें- Adani Group की Ambuja Cements खरीदेगी सांघी सीमेंट में हिस्सेदारी, पूरा होगा 140 mtpa वाला टॉरगेट 

Q1 Margin : कंपनी के मार्जिन पर नजर डालें तो आंकड़े बताते हैं कि जून तिमाही में ये आंकड़ा 20.1% पर रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 17.2% पर था। सालाना आधार पर इसमें 290 बेसिस प्वॉइंट की बढ़त दर्ज की गई है।

Sales Volume: बिक्री वॉल्यूम की बात करें को कंपनी 23 फीसदी की बढ़त पर है। जून तिमाही में कुल बिक्री वॉल्यूम 9.1 mt रही है।

नतीजों के बाद गिरने लगे शेयर

कंपनी के नतीजे आने के बाद से ही इसके शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई। हालांकि कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि कई फैक्टर्स के दम पर आर्थिक ग्रोथ की नींव मजबूत दिख रही है। भारत के घरेलू कंज्यूमर मार्केट में तेज ग्रोथ के साथ-साथ इंडस्ट्रियल ग्रोथ भी नजर आ रही है।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement