facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ambuja Cements Q2 Results: अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी का मुनाफा घटकर 472.89 करोड़ रुपये पर रहा

Advertisement

अंबुजा सीमेंट्स लि. (एसीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, जुलाई-सितंबर तिमाही में परिचालन आय 7,516.11 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- October 28, 2024 | 2:34 PM IST
Ambuja Cements Q2 Results: Adani Group's cement company's profit declined to Rs 472.89 crore अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी का मुनाफा घटकर 472.89 करोड़ रुपये रहा

Ambuja Cements Q2 Results: अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 472.89 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का शुद्ध लाभ 987.24 करोड़ रुपये था।

अंबुजा सीमेंट्स लि. (एसीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, जुलाई-सितंबर तिमाही में परिचालन आय 7,516.11 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 7,423.95 करोड़ रुपये था।

Also read: Deepak Builders IPO listing: दीपक बिल्डर्स की बाजार में धीमी शुरुआत, फीकी लिस्टिंग के बाद शेयर 16% तक लुढ़के 

एसीएल की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) दूसरी तिमाही में 7,890.14 करोड़ रुपये रही। समीक्षाधीन तिमाही में कुल व्यय 7,023.49 करोड़ रुपये रहा।

अंबुजा सीमेंट्स ने एकल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में 500.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 643.84 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकल परिचालन आय 4,213.24 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement