facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ambuja Cements Q4 Results: अंबुजा सीमेंट्स ने Q4FY24 में शानदार प्रदर्शन किया, मुनाफा 63.6% बढ़ा!

Advertisement

यह तिमाही दर तिमाही आधार पर भी 28.20% की बढ़ोतरी है, क्योंकि पिछली तिमाही (Q3FY24) में कंपनी का शुद्ध लाभ 823.05 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 01, 2024 | 3:26 PM IST
Ambuja cement

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (Q4FY24) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,055.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही (Q4FY23) के मुकाबले 63.60% की ज़बरदस्त वृद्धि है। बीते साल कंपनी ने 644.94 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

यह तिमाही दर तिमाही आधार पर भी 28.20% की बढ़ोतरी है, क्योंकि पिछली तिमाही (Q3FY24) में कंपनी का शुद्ध लाभ 823.05 करोड़ रुपये था।

सिर्फ मुनाफे में ही नहीं बल्कि कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। ऑपरेशन से रेवेन्यू 11.64% बढ़कर ₹8,893.99 करोड़ रुपये और कुल आय 10.62% बढ़कर ₹9,127.45 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर भी कंपनी की कमाई में लगातार बढ़ोतरी का रुझान बना हुआ है। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी का शुद्ध लाभ 38.45% बढ़कर ₹3,576.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अंबुजा सीमेंट्स के लिए वित्त वर्ष 2024 उतार-चढ़ाव वाला रहा। कुल मिलाकर रेवेन्यू में कमी आई है। ऑपरेशन रेवेन्यू और कुल आय क्रमशः 14.83% और 13.48% घटकर ₹33,159.64 करोड़ रुपये और ₹34,326.04 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, सकारात्मक पहलू यह रहा कि कंपनी का मुनाफा 38.45% बढ़कर ₹3,576.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के सीईओ अजय कपूर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थिति के बावजूद मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को कंपनी के बेहतर बिजनेस मॉडल का सबूत बताया है। उन्होंने बताया कि कंपनी भविष्य में क्षमता वृद्धि, एफिसिएंसी को बेहतर करने, हरित ऊर्जा अपनाने और कच्चे माल व ईंधन की सप्लाई पर ध्यान देगी।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने बुधवार 1 मई 2024 को 2 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। गौरतलब है कि मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को कंपनी का शेयर मूल्य 618.95 रुपये पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement