facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani group की सीमेंट संपत्तियों का विलय करेगी अंबुजा सीमेंट्स

Advertisement

फिलहाल अदाणी एंटरप्राइजेज के पास अदाणी सीमेंटेशन में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके बदले अदाणी सीमेंट इंडस्ट्रीज में उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- June 27, 2024 | 10:53 PM IST
अंबुजा-एसीसी कार्यालय परिसरों पर बड़ी रकम खर्च करेगी, अहमदाबाद और दिल्ली में नए ऑफिस बनाने की योजना Ambuja-ACC will spend huge amount on office complexes, plans to build new offices in Ahmedabad and Delhi

अदाणी समूह (Adani Group) ने अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज के अंतर्गत आने वाली अपनी सीमेंट परिसंपत्तियों के लिए विलय एवं स्वामित्व के पुनर्गठन की घोषणा की है।

इस योजना के तहत अदाणी सीमेंटेशन का विलय अंबुजा में किया जाएगा, जबकि अदाणी सीमेंट इंडस्ट्रीज अंबुजा सीमेंट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। अंबुजा सीमेंट्स परिसंपत्तियों के बदले अदाणी एंटरप्राइजेज को शेयरों की पेशकश करेगी।

फिलहाल अदाणी एंटरप्राइजेज के पास अदाणी सीमेंटेशन में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके बदले अदाणी सीमेंट इंडस्ट्रीज में उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘प्रस्तावित लेनदेन के तहत अंबुजा अदाणी एंटरप्राइजेज को अपने शेयर जारी करेगी।’ कंपनी ने कहा कि अदाणी सीमेंटेशन के हरेक शेयर के बदले अंबुजा सीमेंट्स के 174 शेयर जारी किए जाएंगे।

इस प्रकार, अदाणी सीमेंटेशन के 50 हजार शेयरों के लिए अ्रबुजा सीमेंट्स के 87 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। गुरुवार को अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 660.55 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement