facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

American Express Banking Corp ने अनुराग गुप्ता को कंपनी का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 7:26 PM IST
American Express

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन (American Express Banking Corp or AEBC) ने अनुराग गुप्ता को भारत में उपाध्यक्ष और वैश्विक कारोबारी एवं नेटवर्क सेवा (global merchant and network services) का प्रमुख नियुक्त किया है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अनुराग नयी भूमिका में अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड जारी करने वाले नेटवर्क और कार्ड का दायरा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

अनुराग गुप्ता ने बयान में कहा, ”मैं नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। भारत डिजिटल भुगतान में तेजी से वृद्धि कर रहा है। मैं देश में इन अवसरों का उपयोग करने के साथ ही नए ग्राहक बनाने और कार्ड जारी करने, दोनों ही लिहाज से इस बाजार में अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए अवसरों की तलाश में हूं।”

अनुराग 18 साल से अधिक समय से अमेरिकन एक्सप्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने कंपनी में भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में विभिन्न भूमिकाएं निभायी हैं।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement