facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी फंड मैनेजर न्यूबर्गर बर्मन ने घटाया Pine Labs और PharmEasy का मूल्यांकन

Advertisement

फिनटेक फर्म के मूल्यांकन में की गई 38 प्रतिशत तक की कटौती, ऑनलाइन फार्मेसी का मूल्यांकन 21 प्रतिशत तक घटाया

Last Updated- May 12, 2023 | 11:40 PM IST
Pharmeasy
Shutter Stock

अमेरिका की निवेश प्रबंधन फर्म न्यूबर्गर बर्मन (Neuberger Berman) द्वारा प्रबं​​धित फंडों ने भारतीय फिनटेक यूनिकॉन पाइन लैब्स (Pine Labs) में अपने शेयरों के मूल्यांकन में 38 प्रतिशत तक और चिकित्सा सेवा फर्म फार्मईजी (PharmEasy) की मूल कंपनी एपीआई होल्डिंग्स (API Holdings) में 21 प्रतिशत तक की कमी की है।

रकम जुटाने की कवायद में नरमी और व्यापक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा मूल्यांकन में कमी का सामना करने वाली बड़ी भारतीय स्टार्टअप कंपनियों का यह नवीनतम उदाहरण है। अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) को दी गई नियाकीय सूचना के अनुसार न्यूबर्गर बर्मन फंड्स ने 28 फरवरी, 2023 तक पाइन लैब्स का मूल्यांकन पांच अरब डॉलर से घटाकर 3.1 अरब डॉलर कर दिया है।

नोएडा ​​स्थिति व्यापारिक वा​णि​ज्यिक प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स ने पिछले साल पांच अरब डॉलर से अधिक का मूल्यांकन हासिल किया था, जब उसने अल्फा वेव ग्लोबल से 15 करोड़ डॉलर जुटाए थे। उस निवेश से सात महीनों के दौरान उसके द्वारा जुटाई गई कुल रकम बढ़कर लगभग 87 करोड़ रुपये हो गई थी।

Also Read: विदेशी निवेशकों की स्टार्टअप के मूल्यांकन में कटौती

हाल ही में फूड डिलिवरी फर्म स्विगी का मूल्यांकन घटाने वाली अन्य निवेशक इन्वेस्को ने पाइन लैब्स का मूल्यांकन पांच अरब डॉलर पर बरकरार रखा है। पाइन लैब्स ने विट्रुवियन पार्टनर्स और अल्फा वेव ग्लोबल सहित निवेशकों से कुल 1.61 अरब डॉलर की रकम जुटाई है।
पाइन लैब्स ने मूल्यांकन में इस​ गिरावट से संबंधित सवाल का जवाब नहीं दिया।

न्यूबर्गर बर्मन फंड्स ने एपीआई होल्डिंग्स का मूल्यांकन 5.6 अरब डॉलर से घटाकर 4.4 अरब डॉलर कर दिया। अक्टूबर 2021 में फार्मईजी ने कई नए निवेशकों से IPO से पहले वाले दौर में 35 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 5.6 अरब डॉलर हो गया था।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement