facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान तनाव के बीच Air India की कई उड़ानों के रूट बदले; चेक करें फ्लाइट्स की लिस्ट

Advertisement

Iran-Israel War: ईरानी हवाई क्षेत्र के अचानक बंद हो जाने के कारण एयर इंडिया को अपनी 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो डायवर्ट करना पड़ा या रद्द करना पड़ा।

Last Updated- June 13, 2025 | 12:19 PM IST
Air India
Representative Image

Iran-Israel War: अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुखद दुर्घटना के एक दिन बाद, शुक्रवार को एयरलाइन को एक और बड़ा झटका लगा। ईरानी हवाई क्षेत्र के अचानक बंद हो जाने के कारण एयर इंडिया को अपनी 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो डायवर्ट करना पड़ा या रद्द करना पड़ा।

ईरान ने सुरक्षा कारणों से अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। दरअसल, इज़राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर ‘राइजिंग लायन’ नाम से एक बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की है। इस कार्रवाई के जवाब में ईरान ने एहतियातन अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया। साथ ही इराक और इज़राइल ने भी अपने-अपने हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।

इस फैसले से भारत से पश्चिमी एशिया और यूरोप की ओर जाने वाली कई उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा है। एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों का रूट बदलने या उन्हें वापस बुलाने का निर्णय लिया। एयरलाइन ने स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Iran-Israel War: परमाणु जंग की आहट! इजरायल के हमले से हिला ईरान, IRGC प्रमुख सलामी समेत कई वैज्ञानिक मारे गए

एयर इंडिया ने जानकारी दी कि प्रभावित उड़ानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया गया है या उड़ानें वापस भेज दी गई हैं। इनमें लंदन, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, टोरंटो, वैंकूवर, शिकागो, और न्यूर्क से आने-जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।

डायवर्ट और लौटी हुई फ्लाइट्स की स्थिति इस प्रकार है:

  • AI130 (लंदन-मुंबई): वियना डायवर्ट
  • AI102 (न्यूयॉर्क-दिल्ली): शारजाह डायवर्ट
  • AI116 (न्यूयॉर्क-मुंबई): जेद्दा डायवर्ट
  • AI2018 (लंदन-दिल्ली): मुंबई डायवर्ट
  • AI129 (मुंबई-लंदन): मुंबई वापस
  • AI119 (मुंबई-न्यूयॉर्क): मुंबई वापस
  • AI103 (दिल्ली-वॉशिंगटन): दिल्ली वापस
  • AI106 (न्यूर्क-दिल्ली): वियना डायवर्ट
  • AI188 (वैंकूवर-दिल्ली): जेद्दा डायवर्ट
  • AI101 (दिल्ली-न्यूयॉर्क): फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट
  • AI126 (शिकागो-दिल्ली): जेद्दा डायवर्ट
  • AI132 (लंदन-बेंगलुरु): शारजाह डायवर्ट
  • AI2016 (लंदन-दिल्ली): वियना डायवर्ट
  • AI104 (वॉशिंगटन-दिल्ली): वियना डायवर्ट
  • AI190 (टोरंटो-दिल्ली): फ्रैंकफर्ट डायवर्ट
  • AI189 (दिल्ली-टोरंटो): दिल्ली वापस

एयर इंडिया ने यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि उन्हें वैकल्पिक उड़ानों के जरिए उनके गंतव्यों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था:

  • जिन यात्रियों की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं, उन्हें फ्री रीशेड्यूलिंग और पूरी राशि का रिफंड दिया जा रहा है।
  • इसके अलावा प्रभावित यात्रियों के लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

एयर इंडिया ने कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

एयर इंडिया विमान हादसा

वेस्ट एशिया में तनाव से महज एक दिन पहले एयर इंडिया को हालिया समय की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक का सामना करना पड़ा।

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (पंजीकरण संख्या VT-ANB) रनवे से उठते ही हादसे का शिकार हो गया और उसमें आग लग गई।

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य भी शामिल थे। हादसा इतना भीषण था कि विमान पूरी तरह जल गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया, बाकी सभी की मौत हो गई।

यह हादसा न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और एयर इंडिया ने जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement