facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छंटनी के बीच upGrad ने कहा, स्किल डेवलपमेंट में हो रहा इजाफा

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 10:02 PM IST
skill development

रॉनी स्क्रूवाला की अगुआई वाली एडटेक यूनिकॉर्न upGrad ने पाया है कि तकनीकी क्षेत्र में छंटनी के बीच काफी वर्किंग प्रोफेशनल खुद के कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर ध्यान दे रहे हैं।

upGrad में पिछले दो वर्षों में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के पाठ्यक्रम के प्रति वर्किंग प्रोफेशनल के झुकाव में 54 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई और ये चीजें रोजगार के बाजार के ट्रेंड को भी रेखांकित करती हैं। अपग्रैड ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष से प्लेसमेंट में 190 फीसदी का इजाफा हुआ है।

upGrad के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक मयंक कुमार ने कहा, नौकरियों में कटौती मुख्य रूप से उन भूमिकाओं में हुई है जहां कौशल दक्षता का स्तर काफी नीचे है। उनमें मैनुअल टेस्टिंग, क्वॉलिटी एनालिस्ट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट शामिल हैं। जिन क्षेत्रों की नौकरियों पर असर नहीं पड़ा है उनमें कृत्रिम बौद्धिकता (एआई), मशीन लर्निंग और डिजिटल स्किल्स शामिल है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता के कारण वेतन बढ़ोतरी पर असर पड़ सकता है, लेकिन उच्च कौशल वाले प्रोफेशनल अपनी नौकरियां बचाने के लिहाज से उनके मुकाबले बेहतर स्थिति में हैं जिन्होंने खुद को कौशल विकास से लैस नहीं किया है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement