facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amul बना भारत का नंबर 1 फूड ब्रांड, कंपनी की ब्रांड वैल्यू $4 बिलियन के पार; Mother Dairy को मिला दूसरा स्थान

Advertisement

Amul ने 4.1 बिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू के साथ भारत का नंबर 1 फूड ब्रांड बनने का गौरव हासिल किया। Mother Dairy ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।

Last Updated- June 29, 2025 | 4:14 PM IST
AMUL
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के ब्रांड Amul ने एक बार फिर भारत के सबसे बड़े फूड ब्रांड का ताज अपने सिर सजाया है। ब्रिटेन की मशहूर ब्रांड वैल्यूएशन कंपनी ब्रांड फाइनेंस की ताजा रिपोर्ट ‘ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 – 2025’ के मुताबिक, Amul की ब्रांड वैल्यू 4.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इस लिस्ट में दिल्ली-NCR की मशहूर कंपनी Mother Dairy 1.15 बिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर रही।  

Amul ने न सिर्फ फूड ब्रांड्स की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि भारत के टॉप 100 ब्रांड्स में भी 17वां स्थान पाया। दूसरी ओर, Mother Dairy ने पिछले साल के 41वें स्थान से छलांग लगाते हुए 35वां स्थान हासिल किया। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्रिटानिया, चौथे पर कर्नाटक की डेयरी कोऑपरेटिव नंदिनी और पांचवें स्थान पर डाबर रहा।  

Also Read: AMUL का राजस्व 2024-25 में 12% बढ़कर हुआ 90,000 करोड़ रुपये

किसानों और गुणवत्ता की जीत: Amul

Amul के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान देश के लाखों डेयरी किसानों की मेहनत और Amul के क्वालिटी प्रोडक्ट्स के प्रति समर्पण का नतीजा है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद हमेशा से लोगों को अच्छी क्वालिटी के किफायती दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स देना रहा है। भारत के साथ-साथ अब विदेशों में भी Amul की पहुंच बढ़ रही है, और यह सम्मान हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।” 

बता दें कि Amul दुनिया का सबसे बड़ा किसान-स्वामित्व वाला डेयरी कोऑपरेटिव है, जिसमें 36 लाख किसान जुड़े हैं। यह हर दिन 3.2 करोड़ लीटर दूध इकट्ठा करता है और हर साल 24 अरब से ज्यादा Amul प्रोडक्ट्स जैसे दूध, मक्खन, चीज, घी और आइसक्रीम बेचता है। Amul के प्रोडक्ट्स 50 से ज्यादा देशों में पहुंचते हैं।  

Mother Dairy के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष बंधलिश ने भी इस उपलब्धि को कंपनी के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान हमारे ग्राहकों, किसानों, पार्टनर्स और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। यह सिर्फ एक रैंकिंग नहीं, बल्कि लोगों का भरोसा और हमारी लगातार मेहनत का सबूत है।” 

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Mother Dairy को ‘ऑपरेशन फ्लड’ प्रोग्राम के तहत शुरू किया गया था। यह कंपनी ‘Mother Dairy’ ब्रांड के तहत दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स बेचती है। इसके अलावा, ‘धारा’ ब्रांड के तहत खाद्य तेल और ‘सफल’ ब्रांड के तहत ताजे फल-सब्जियां, फ्रोजन सब्जियां, स्नैक्स, अनपॉलिश्ड दालें, और फल पल्प जैसे प्रोडक्ट्स भी बेचती है। Mother Dairy ने साल 2024-25 में 17,500 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया, जो पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा है। 

Advertisement
First Published - June 29, 2025 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement