facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Anant Maheshwari ने छोड़ा Microsoft का दामन, जानिए इस्तीफे के पीछे की वजह

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने अनंत माहेश्वरी के इस्तीफे के बाद ईरीना घोष (Irina Ghose) को MD के पद पर प्रमोट किया है।

Last Updated- July 08, 2023 | 1:20 PM IST
Anant Maheshwari left Microsoft, know the reason behind his resignation
BS

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (Microsoft India) के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी (Anant Maheshwari) ने कंपनी में लगभग सात वर्ष के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि कंपनी ने माहेश्वरी के इस्तीफे के बाद ईरीना घोष (Irina Ghose) को MD के पद पर प्रमोट किया है। पिछले साल घोष को पदोन्नति देकर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का मुख्य परिचालक अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने शशि श्रीधरन की जगह ली है, जिन्हें एशिया में क्षेत्रीय भूमिका का निर्वहन करने के लिए भेजा गया है।

माहेश्वरी ने माइक्रोसॉफ्ट में 7 साल तक दी अपनी सेवाएं

बता दें कि अनंत माहेश्वरी ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में करीब सात साल तक अपनी सेवाएं दी हैं। माहेश्वरी 2016 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े थे। इससे पहले वह हनीवेल इंडिया के अध्यक्ष और मैकिन्से एंड कंपनी में एंगेजमेंट मैनेजर थे। 1996 में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ साइंस करने वाले माहेश्वरी ने 1998 में IIM अहमदाबाद से MBA भी किया है।

Also read: ‘Microsoft’ ने जून की शुरुआत में कई सेवाएं प्रभावित होने की बात स्वीकारी

अनंत माहेश्वरी ने माइक्रोसॉफ्ट से क्यों दिया इस्तीफा?

उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि अनंत ने कंपनी के बाहर भूमिका निभाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट छोड़ने का फैसला किया है। हम भारत में हमारे व्यवसाय और संस्कृति में उनके योगदानों के लिए अनंत को धन्यवाद देना चाहते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों में हर सफलता की कामना करते हैं।

Also read: Microsoft ने जारी किया Windows 11 के लिए नया अपडेट, iPhone यूजर्स भी उठा सकते हैं फायदा

नवतेज बल बने मुख्य परिचालन अधिकारी

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सार्वजनिक क्षेत्र के पूर्व निदेशक नवतेज बल को मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया है। वेंकट कृष्णन को सार्वजनिक क्षेत्र के व्यवसाय के कार्यकारी निदेशक के रूप में प्रमोट किया गया है।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement