facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Anant Raj 4,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली तीन आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी

Advertisement

दिल्ली की कंपनी अनंत राज लिमिटेड गुरुग्राम के सेक्टर 63ए में एक लक्जरी समूह आवासीय परियोजना शुरू करेगी।

Last Updated- November 06, 2023 | 3:19 PM IST
Anant Raj
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी अनंत राज लिमिटेड (Anant Raj Limited) ने अगले 6-9 माह में गुरुग्राम और आंध्र प्रदेश में तीन नई आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इन परियोजनाओं का अनुमानित बिक्री मूल्य 4,000 करोड़ रुपये है और वह आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के बीच कारोबार का विस्तार करना चाहती है।

दिल्ली की कंपनी अनंत राज लिमिटेड गुरुग्राम के सेक्टर 63ए में एक लक्जरी समूह आवासीय परियोजना शुरू करेगी। इसमें 10 लाख वर्ग फुट से अधिक विकास योग्य क्षेत्र शामिल होगा। इसके अलावा गुरुग्राम में ही लगभग 200 एकड़ की परियोजना ‘अनंत राज एस्टेट’ में लगभग 10 लाख वर्ग फुट के बिक्री योग्य क्षेत्र वाले प्लॉट और विला पेश करने की भी योजना है।

अनंत राज ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किफायती आवास परियोजना पर भी काम शुरू किया है।

अनंत राज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित सरीन ने कहा, ‘‘हम अगले 6-9 महीनों के भीतर गुरुग्राम और आंध्र प्रदेश में तीन परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हमें इन परियोजनाओं से लगभग 4,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है।’’ तिरुपति में आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को लक्षित करते हुए 20 लाख रुपये प्रति इकाई से कम कीमत वाले 1,900 किफायती घर तैयार किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 3:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement