facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कानून से नाराज Elon Musk का बड़ा कदम! SpaceX और X के मुख्यालय को कैलिफोर्निया से करेंगे शिफ्ट, जानें पूरा मामला

Advertisement

Elon Musk ने जानकारी दी कि SpaceX का मुख्यालय अभी कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में है, जिसे अब टेक्सास के स्टारबेस में ले जाया जाएगा।

Last Updated- July 17, 2024 | 11:00 AM IST
SpaceX IPO
FILE PHOTO: FILE PHOTO: Illustration shows SpaceX logo and Elon Musk photo

दिग्गज अरबपति कारोबारी Elon Musk किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वह अपनी दो कंपनियों स्पेसएक्स और एक्स को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपनी दोनों कंपनियों के मुख्यालय- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स – के मुख्यालय को कैलिफोर्निया से शिफ्ट करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

कहां करेंगे दोनों कंपनियों के मुख्यालय को शिफ्ट?

Elon Musk अपनी दोनों कंपनियों के हेडक्वार्टर को कैलिफोर्निया से हटाकर टेक्सास में खोलेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि SpaceX का मुख्यालय अभी कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में है, जिसे अब टेक्सास के स्टारबेस में ले जाया जाएगा। इसी तरह, X का मुख्यालय भी अब सैन फ्रांसिस्को में नहीं रहेगा और इसे ऑस्टिन स्थानांतरित किया जाएगा। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कैलिफोर्निया में कितनी नौकरियां या सुविधाएं टेक्सास में स्थानांतरित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Tesla की Robotaxi के लिए करना पड़ सकता है लम्बा इंतजार, Elon Musk ने दिया बयान

स्पेसएक्स का मुख्यालय लॉस एंजिल्स के पास है, जो एक प्रमुख एयरोस्पेस केंद्र है। यहां हजारों कर्मचारी कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट, ड्रैगन अंतरिक्षयान और कुछ स्टारशील्ड उपग्रह बनाते हैं।

मस्क ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
मस्क के अनुसार, इस फैसले का कारण हाल ही में कैलिफोर्निया में पारित एक कानून है, जिस पर सोमवार को गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने हस्ताक्षर किए थे।

जानें कानून के बारे में-
नए कानून के अनुसार, अब स्कूल के नियमों के तहत शिक्षक और स्टाफ बच्चों की लैंगिक पहचान और पसंद के बारे में माता-पिता या किसी और को बिना बच्चे की अनुमति के नहीं बता सकते। कानून के समर्थकों का कहना है कि इससे उन एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) छात्रों की सुरक्षा में मदद मिलेगी, जो ऐसे घरों में रहते हैं जहां उनका सम्मान नहीं होता। लेकिन विरोधियों का कहना है कि इससे स्कूलों की माता-पिता के साथ पारदर्शिता में बाधा आएगी।

यह भी पढ़ें: Paytm News: आखिर क्यों SEBI ने पेटीएम को भेजा वार्निंग लेटर? जानें क्या है मामला

मस्क पहले भी कर चुके हैं इस तरह का बदलाव
2021 में, मस्क ने टेस्ला का मुख्यालय कैलिफ़ोर्निया से टेक्सास स्थानांतरित कर दिया था, लेकिन पिछले साल कहा था कि कैलिफ़ोर्निया कंपनी का इंजीनियरिंग केंद्र बना रहेगा।
एलन मस्क ने स्पेस-X को डेलावेयर स्टेट से हटाकर टेक्सास शिफ्ट कर लिया था। यह फैसला डेलावेयर के एक जज द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला में मस्क के $56 बिलियन के मुआवजा योजना को अवैध घोषित करने के बाद हुआ।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement