facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Anglo Eastern group की इस साल 1,000 भारतीय नाविकों को भर्ती करने की योजना

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 12:25 PM IST
Sailors

हांगकांग स्थित एंग्लो-ईस्टर्न समूह (Anglo Eastern group) ने इस साल अपने मौजूदा वर्कफोर्स में कम से कम 1,000 भारतीय नाविकों (Sailors) को शामिल करने की योजना बनाई है। जहाज मैनेजमेंट बिजनेस से जुड़ी कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने यह जानकारी दी।

भारत वैश्विक स्तर पर पोत परिवहन उद्योग के लिए प्रशिक्षित समुद्री कार्यबल मुहैया कराने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। एंग्लो-ईस्टर्न समूह अपनी सहायक कंपनी एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के जरिए देश में मौजूद है।

कंपनी के मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ और चंडीगढ़ में कार्यालय हैं। इसके अलावा समूह भारत में एक समुद्री प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित करता है।

एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष प्रधान ने कहा, ”भारतीय नाविकों का हमारा मौजूदा कार्यबल लगभग 21,000 है। मौजूदा कैलेंडर वर्ष के अंत तक हम कम से कम 1,000 और भारतीय नाविकों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।”

समूह के पास दुनिया भर में कुल 27,000 से अधिक नाविक हैं। एंग्लो-ईस्टर्न समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्योर्न होजगार्ड ने कहा, ”भारत हमारे समूह के विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश है।”

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement