facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कम नहीं हो रही हैं अनिल अंबानी की मुश्किलें, ED जल्द दूसरी बार कर सकती है पूछताछ

Advertisement

ED ने अनिल अंबानी से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की और दस्तावेजी साक्ष्य पेश करने के लिए उन्हें सात से दस दिन में फिर से बुलाने का निर्णय लिया।

Last Updated- August 05, 2025 | 9:36 PM IST
Anil Ambani
अनिल अंबानी | फाइल फोटो

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी को 17,000 करोड़ रुपये की कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए 10 दिन बाद फिर से तलब करेगा। इस घटनाक्रम से अवगत अ​धिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

एक अ​धिकारी ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान अनिल अंबानी ने ईडी अधिकारियों को बताया कि मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज और तथ्य जुटाने के लिए उन्हें कम से कम सात से दस दिन का समय चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘उनके अनुरोध के आधार पर जांच एजेंसी उन्हें अगले सात से दस दिन के भीतर फिर से तलब कर सकती है।’

66 वर्षीय अंबानी को मंगलवार को नई दिल्ली में ईडी मुख्यालय बुलाया गया था जहां उनके समूह की कई कंपनियों से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। 

एक सूत्र ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान अनिल अंबानी ने मामले में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया और कहा कि सभी वित्तीय फैसले उनकी कंपनियों के आंतरिक बोर्ड ने लिए थे और उन्होंने बाद में सिर्फ उन पर हस्ताक्षर किए थे।’ 

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement