facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee Entertainment को लेकर एक और बड़ी खबर, SEBI ने जांच में पाया 2000 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन

Advertisement

सेबी ने Zee फाउंडर्स की जांच के दौरान ये पाया कि करीब 200 करोड़ रुपये के फंड को इस कंपनी से डायवर्ट किया गया है।

Last Updated- February 21, 2024 | 8:48 AM IST
SIAC ने Zee के खिलाफ Sony की याचिका खारिज की, SIAC rejects Sony's emergency petition against Zee Entertainment

Zee Entertainment Enterprises (ZEEL) के सामने एक और समस्या आकर खड़ी हो गई। अब मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि कंपनी में करीब 240 मिलियन डॉलर ( करीब ₹2000 करोड़) के फंड डायवर्जन हुआ है। बता दें, न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, सेबी ने Zee फाउंडर्स की जांच के दौरान ये पाया कि करीब 200 करोड़ रुपये के फंड को इस कंपनी से डायवर्ट किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि जब सेबी ने जांच शुरु की थी तो इसे इतनी बढ़ी रकम का अनुमान नहीं था, सेबी के अंदाजे के मुकाबले यह रकम करीब 10 गुना है।

हालांकि, ये जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से सामने आई है। इस बारे में सेबी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- सौदे के उल्लंघन पर Zee ने Star India से मांगे 68 करोड़ रुपये

वरिष्ठ अधिकारियों को किया तलब

इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 2000 करोड़ रुपये का ये फंड डायवर्जन के आंकड़े में सेबी की रिव्यू और कंपनी की जवाब के बाद बदल सकता है। इस गड़बड़ी के पाए जाने के बाद सेबी ने कंनपी की सीनियर अधिकारियों को तलब किया है। इसमें फाउंडर सुभाष चंद्रा, उनके बेटे पुनीत गोयनका और बोर्ड अन्य सदस्य भी शामिल हैं।

ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Zee के प्रवक्ता ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है उन्होंने कंपनी की ओर से बस ये कहा है कि कंपनी जांच में सहायता कर रही है।

ये भी पढ़ें- Sony और ZEE के बीच डील में नया मोड़! मर्जर को लेकर दोनों कंपनियों में फिर शुरू हुई बातचीत

Zee-Sony Merger रद्द होने के एक महीने बाद फिर शुरू हुई बातचीत

ज़ी एंटरटेनमेंट ने सोनी ग्रुप के साथ 10 अरब डॉलर का विलय समझौता रद्द हो जाने के एक महीने बाद उस समझौते को बहाल करने के लिए सोनी से संपर्क साधा है। उद्योग सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जापानी मीडिया कंपनी सोनी ग्रुप ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ेडईईएल) के साथ प्रस्तावित विलय सौदे को जनवरी में रद्द कर दिया था। इसके लिए विलय से जुड़ी शर्तों का पालन न करने को वजह बताया गया था। इसके करीब एक महीने बाद ज़ी एंटरटेनमेंट की तरफ से सोनी से दोबारा संपर्क साधा गया है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement