facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group को एक और झटका, Hindenburg के बाद OCCRP ने लगाए गंभीर आरोप, कंपनी ने किया खारिज

Advertisement

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ऑफशोर एग्रीमेंट के जरिए अदाणी ग्रुप के शेयरों की खरीदारी और बिक्री से काफी मुनाफा हासिल हुआ जिससे उनकी भागीदारी अस्पष्ट हो गई।

Last Updated- August 31, 2023 | 2:11 PM IST
Sebi seeks 15 days more in Adani-Hindenburg probe, investigates 24 matters

Adani Group News: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अब अदाणी ग्रुप को लेकर बुधवार को एक रिपोर्ट आई जिसके बाद इसके शेयर 2 फीसदी तक टूट गए। बुधवार को नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) ने अदाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट निकाली जिसमें अदाणी ग्रुप पर आरोप लगाया गया है कि फैमिली पार्टनर्स ने अपने ही ग्रुप के शेयरों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये निवेश किए।

यह निवेश मॉरीशस में ऐसे इनवेस्टमेंट फंड के जरिए किया गया, जिसके बारे में कोई खास जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने इन सभी आरोपों से इनकार किया।

इस बारे में अदाणी समूह के प्रवक्ता ने जवाब देते हुए इन आरोपों को आधारहीन और अप्रमाणित बताया है। अदाणी ग्रुप ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इसकी सभी लिस्टेड कंपनियां नियमों का पालन कर रही हैं और इसमें पब्लिक शेयरहोल्डिंग से जुड़ा नियम भी शामिल है।

अदाणी समूह ने एक बयान में स्पष्ट रूप से इनका खंडन करते हुए कहा कि इसमें पुराने आरोपों को अलग तरीके से दोबारा पेश किया गया। समूह ने इसे ‘‘बेवकूफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट को पुनर्जीवित करने के लिए विदेशी मीडिया के एक वर्ग द्वारा समर्थित सोरोस-वित्त पोषित हितों का एक प्रयास’’ घोषित किया।

बयान में कहा गया, ‘‘ ये दावे एक दशक पहले बंद हो चुके मामलों पर आधारित हैं जब राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अधिक चालान, विदेश में धन हस्तांतरण, संबंधित पक्ष लेनदेन तथा एफपीआई के जरिए निवेश के आरोपों की जांच की थी। एक स्वतंत्र निर्णायक प्राधिकारी और एक अपीलीय न्यायाधिकरण दोनों ने पुष्टि की थी कि कोई अधिक मूल्यांकन नहीं था और लेनदेन लागू कानून के तहत थे।’’

समूह ने कहा, ‘‘ मार्च 2023 में मामले को अंतिम रूप दिया गया जब भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया। स्पष्ट रूप से, चूंकि कोई अधिक मूल्यांकन नहीं था, इसलिए धन के हस्तांतरण को लेकर इन आरोपों की कोई प्रासंगिकता या आधार नहीं है।’’

ये भी पढ़ें- Adani-Hindenburg मामला: सेबी की रिपोर्ट पर SC में सुनवाई, समूह के शेयरों पर रहेगी नजर

क्या कहती है OCCRP की रिपोर्ट

ओसीसीआरपी की रिपोर्ट के मुताबिक नसीर अली शबन अहली (Nasser Ali Shaban Ahli) और चेंग चुंग-लिंग (Chang Chung- Ling) के साथ अदाणी परिवार के कारोबारी संबंध हैं। ये दोनों अदाणी ग्रुप की कंपनियों में डायरेक्टर और शेयरहोल्डर के रूप में भी काम कर चुके हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ऑफशोर एग्रीमेंट के जरिए अदाणी ग्रुप के शेयरों की खरीदारी और बिक्री से काफी मुनाफा हासिल हुआ जिससे उनकी भागीदारी अस्पष्ट हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ‘पार्टनर्स’ के निवेश वाली मैनेजमेंट कंपनी ने विनोद अडानी की एक कंपनी को उनके निवेश में सलाह देने के लिए पेमेंट भी किया।

 

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement