facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani को एक और झटका ! MSCI ने अदाणी ग्रुप की 4 कंपनियों के फ्री-फ्लोट स्टेटस में की कटौती

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 12:40 PM IST
Gautam Adani

ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर  Morgan Stanley Capital International (MSCI) ने अदाणी ग्रुप की चार 4 कंपनियों के सिक्योरिटीज के फ्री-फ्लोट स्टेटस में कटौती की है, जो ग्रुप के MSCI Emerging Market Index में वेटेज (weightage) को प्रभावित करेगा। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि MSCI ने अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी टोटल गैस, अदाणी ट्रांसमिशन और  ACC के फ्री-फ्लोट स्टेटस को कम कर दिया है। MSCI के एमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में इन चार कंपनियों का कंबाइंड वेटेज 30 जनवरी तक 0.4 फीसदी था।

अदाणी ग्रुप की बाकी कंपनियों की फ्री-फ्लोट स्टेटस पहले जैसे ही है। यह बदलाव एक मार्च से लागू होगा।  फ्री-फ्लोट किसी भी सिक्योरिटी का वह हिस्सा होता है जो इंटरनेशनल इनवेस्टर्स के खरीद फरोख्त के लिए उपलब्ध होता है।

अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घाटे में नजर आए। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 1,734.60 रुपये प्रति शेयर पर थे, जो बीएसई पर उसका निचला स्तर है। अदाणी पावर का शेयर पांच फीसदी गिरकर इसके निचले स्तर 164.30 रुपये प्रति शेयर रह गया। इसी तरह अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस भी शुरुआती कारोबार में पांच-पांच  फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं। एनडीटीवी के शेयर 2.56 फीसदी गिरकर 211 रुपये पर और एसीसी के शेयर 0.84 फीसदी गिरकर 1,900.35 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

हालांकि अदाणी समूह की तीन कंपनियां- कंपनियां-अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी विल्मर हरे निशान में कारोबार कर रही थीं। अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन का शेयर 1.98 फीसदी बढ़कर 593.60 रहा, अंबुजा सीमेंट्स 1.09 फीसदी उछलकर 361.90 रुपये और अदाणी विल्मर का शेयर 1.10 फीसदी बढ़कर 445.15 रुपये पर पहुंच गया।

 

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement