facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apollo Hospitals: विस्तार की राह पर अपोलो हॉस्पिटल्स

Advertisement

अपोलो ह़ॉस्पिटल्स अपोलो हेल्थको की मूल कंपनी है।

Last Updated- May 31, 2024 | 10:18 PM IST
Apollo Hospitals

अपोला ह़ॉस्पिटल्स कारोबार विस्तार की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि वह मुंबई और बेंगलूरु जैसे शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगी। एक महीने पहले निजी इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनैशनल और अपोलो हेल्थको ने एक समझौता किया था। इसके बाद ओपोल ह़ॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (एएचईएल) ने कारोबार विस्तार करने की बात कही है। अपोलो ह़ॉस्पिटल्स अपोलो हेल्थको की मूल कंपनी है।

कंपनी मुंबई में 500 बिस्तरों वाले दो अस्पताल तैयार करेगी। इन पर कंपनी लगभग 2,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। बेंगलूरू मे भी कंपनी 400-500 बिस्तरों वाला अस्पताल शुरू करेगी। एडवेंट और अपोलो हेल्थको के बीच निवेश संबंधी एक समझौता हुआ है। इसके तहत एडवेंट अपोलो हेल्थको में 2,475 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इस सौदे के माध्यम से एएचईएल को 890 करोड़ रुपये मिले हैं जिनका इस्तेमाल कारोबार विस्तार के लिए होगा।

कंपनी अगले तीन वर्षों के दौरान लगभग 3,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करना चाहती है और इसके बूते वह अपने अस्पतालों में 2,400 बिस्तर और बढ़ाएगी। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी कृष्णन अखिलेश्वरन ने कहा, ‘सभी शहरी क्षेत्रों में हम 400 से 500 बिस्तरों वाले अस्पताल शुरू करना चाहते हैं। मुंबई में प्रत्येक बिस्तर पर 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुंबई में हम 500 बिस्तर वाले अस्पताल शुरू करेंगे।‘

अपोलो ग्रुप के प्रवर्तकों के स्वामित्व वाली थोक वितरण कंपनी कीम्ड का विलय भी अपोलो हेल्थको के साथ होगा। अखिलेश्वरन ने कहा, ‘यह विलय अगले 24 से 30 महीनों के बीच हो जाएगा। अगली छह से आठ तिमाहियों में अपोलो ट्वेंटी फोर सेवन भी लगभग फायदे की स्थित में आ जाएगी। ऐसा होने पर हेल्थको खुद का एक बड़ा कारोबार बन जाएगा।

कीम्ड के विलय के बाद कारोबार बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। तीन वर्षों में यह एक एकीकृत दवा वितरण कंपनी बन जाएगी।‘ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एएचईएल का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 258 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement