facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अपोलो हॉस्पिटल्स ने तय किया FY27 की चौथी तिमाही तक पुनर्गठन पूरा करने का लक्ष्य

Advertisement

इस पुनर्गठन के तहत कंपनी के ओमनी-चैनल फार्मा और डिजिटल स्वास्थ्य कारोबार - अपोलो हेल्थको को पहले एएचईएल से अलग करके नई कंपनी में शामिल किया जाएगा

Last Updated- November 09, 2025 | 9:39 PM IST
Apollo Hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एएचईएल) ने कहा है कि उसके ओमनी-चैनल फार्मेसी और डिजिटल करोबारों का मूल्य हासिल करने और शेयरधारकों का रिटर्न बढ़ाने के लिए उसकी पुनर्गठन प्रक्रिया वित्त वर्ष 2026-27 की अंतिम तिमाही तक पूरी होने की उम्मीद है।

अपोलो हॉस्पिटल्स के समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) कृष्णन अखिलेश्वरन ने कहा, ‘हम शेयर बाजार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। यह जल्द ही मिल सकती है। फिर हम राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) में आवेदन करेंगे। हम वित्त वर्ष 27 की अंतिम तिमाही तक सब कुछ पूरा कर लेंगे। फार्मेसी और डिजिटल कारोबारों की सूचीबद्धता साथ-साथ होगी।’ इस पुनर्गठन के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी जून, 2025 में मिली थी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने भी सितंबर में हरी झंडी दे दी थी। कंपनी ने कहा कि उसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि नवगठित कंपनी 22 से 23 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर हासिल होगी। यह इजाफा ई-फार्मेसी श्रेणी और अन्य कारोबारी क्षेत्रों की बदौलत होगा। उसका वित्त वर्ष 27 तक 25,000 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य है।

जून में चेन्नई की एएचईएल ने अपने डिजिटल स्वास्थ्य और फार्मेसी वितरण कारोबारों को अलग इकाई में विभाजित करने की योजना का ऐलान किया था और वह 18 से 21 महीनों के भीतर नई कंपनी को सूचीबद्ध करने की भी योजना बना रही है।

इस पुनर्गठन के तहत कंपनी के ओमनी-चैनल फार्मा और डिजिटल स्वास्थ्य कारोबार – अपोलो हेल्थको को पहले एएचईएल से अलग करके नई कंपनी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इसकी फार्मा वितरण शाखा – कीमेड का नई कंपनी में विलय किया जाएगा। इसका मौजूदा राजस्व लगभग 16,300 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 27 तक 7 प्रतिशत एबिटा मार्जिन के साथ 25,000 करोड़ रुपये की राजस्व दर की योजना बताई है। नई कंपनी की सूचीबद्धता तक पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है। नई कंपनी में डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म अपोलो 24/7, अपोलो हेल्थको का ऑफलाइन फार्मेसी कारोबार, कीमेड और टेलीहेल्थ सेवा कारोबार शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement