facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apollo tyres Q4 Results: मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 14% घटा, इस वजह से आई मुनाफे में कमी

Advertisement

अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार कंवर ने कहा कि यूरोप में कंपनी का प्रदर्शन समग्र बाजार की तुलना में काफी बेहतर रहा है।

Last Updated- May 14, 2024 | 7:07 PM IST
Emerald Tyre Manufacturers IPO:

Apollo Tyres Q4 Results: अपोलो टायर्स (Apollo tyres) का वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत घटकर 354 करोड़ रुपये रह गया है।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अधिक खर्चों के कारण उसका मुनाफा घटा। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 410 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

अपोलो टायर्स ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय 6,258 करोड़ रुपये रही, जो 2022-23 की चौथी तिमाही में 6,247 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान टायर विनिर्माता का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 65 प्रतिशत बढ़कर 1,722 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान परिचालन आय तीन प्रतिशत बढ़कर 25,378 करोड़ रुपये रही।

अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार कंवर ने कहा कि यूरोप में कंपनी का प्रदर्शन समग्र बाजार की तुलना में काफी बेहतर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के आदेश के अनुसार, हमने विस्तारित निर्माता जिम्मेदारी (ईपीआर) का प्रावधान किया है, जिससे हमारी लाभप्रदता पर थोड़ा असर पड़ा है।”

कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर छह रुपये (600 प्रतिशत) के लाभांश की सिफारिश की है। भाषा पाण्डेय अजय

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement