facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple के सीईओ ने भारत को बताया ‘अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार’

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 1:46 PM IST
Tim Cook, Apple CEO

ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि भारत ”अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार” है और कंपनी इस पर खास ध्यान दे रही है। आईफोन बनाने वाली कंपनी के मुखिया ने यह भी बताया कि भारत में उसके कारोबार ने एक नया तिमाही रिकॉर्ड बनाया है और सालाना आधार पर बेहद मजबूत दो अंकों की वृद्धि हुई है।

ऐपल ने पिछले महीने भारत में एक महत्वाकांक्षी खुदरा विस्तार योजना शुरू की और कुक ने दिल्ली और मुंबई में कंपनी के खुदरा स्टोर का उद्घाटन किया। कुक ने तिमाही परिणामों की घोषणा के दौरान कहा, ”दोनों स्टोर एक शानदार शुरुआत के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, ”भारत में कारोबार को देखते हुए, हमने एक तिमाही रिकॉर्ड बनाया और दो अंकों की बेहद मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की। यह हमारे लिए काफी अच्छी तिमाही थी और भारत आश्चर्यजनक रूप से रोमांचक बाजार है।” ऐपल के सीईओ ने भारतीय ”बाजार में गतिशीलता” की तारीफ की और कहा कि इसकी ”जीवंतता अविश्वसनीय है।”

उन्होंने कहा, ”इस पर हमारा काफी अधिक ध्यान है। मैं कुछ दिन पहले वहां था। बाजार में गतिशीलता, जीवंतता अविश्वसनीय है। आने वाले समय में हम और अधिक ग्राहकों की सेवा करने के लिए वहां अपने परिचालन का विस्तार करेंगे।” कुक ने कहा कि ऐपल के भारत में कई चैनल साझेदार हैं और वे कारोबार की प्रगति से काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा, ”कुल मिलाकर, मैं वहां ब्रांड के लिए जो उत्साह देख रहा हूं, उससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती। मध्य वर्ग का आकार बढ़ रहा है और मुझे वास्तव में लगता है कि भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। ये बहुत अच्छी बात है कि हम वहां उपस्थित हैं।”

कुक ने अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर से मुलाकात की थी।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 1:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement