facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple ने Oppo पर लगाया बड़ा आरोप, पूर्व कर्मचारी से ट्रेड सीक्रेट चुराने का दावा

Advertisement

Apple ने पूर्व कर्मचारी और ओप्पो पर गोपनीय जानकारी चुराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया।

Last Updated- August 23, 2025 | 5:15 PM IST
Oppo
Representative Image

अमेरिकी टेक कंपनी Apple Inc. ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo और अपने पूर्व कर्मचारी चेन शी (Chen Shi) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। Apple का आरोप है कि ओप्पो ने उसकी टीम के एक सीनियर मेंबर को नौकरी दी और उसे कंपनी के ट्रेड सीक्रेट चुराने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिकायत के मुताबिक, चेन शी, जो एप्पल वॉच टीम में सेंसर सिस्टम आर्किटेक्ट थे, ने जून में कंपनी छोड़ने से पहले एप्पल की हेल्थ-सेंसिंग तकनीक से जुड़ी गोपनीय जानकारी ओप्पो के लिए जुटाई।

Apple का कहना है कि चेन शी ने अपने जाने से पहले कई तकनीकी बैठकों में हिस्सा लिया और गोपनीय रिसर्च से जुड़ी जानकारियां जुटाईं। इतना ही नहीं, नौकरी छोड़ने से तीन दिन पहले उन्होंने रात में कंपनी के प्रोटेक्टेड फोल्डर से 63 दस्तावेज डाउनलोड किए और फिर उन्हें यूएसबी ड्राइव में ट्रांसफर किया।

Also Read: RBI ने Yes Bank में SMBC को 24.99% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी, सौदे से बैंक को मजबूती मिलेगी

कंपनी का आरोप है कि शी ने अपने सहयोगियों को झूठ बताया कि वह चीन लौटकर अपने माता-पिता की देखभाल करेंगे। जबकि हकीकत में वह ओप्पो से जुड़ने की तैयारी कर रहे थे। मुकदमे में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने ओप्पो के हेल्थ डिवीजन के वाइस प्रेसीडेंट को मैसेज कर जानकारी साझा करने की बात कही थी।

ओप्पो ने इस मामले में कहा है कि उसने एप्पल के ट्रेड सीक्रेट का उल्लंघन नहीं किया है और वह जांच में पूरा सहयोग करेगा। कंपनी का कहना है कि अब तक ऐसी कोई बात साबित नहीं हुई है जिससे लगे कि कर्मचारी ने ओप्पो में काम करते समय एप्पल की गोपनीय जानकारी का उपयोग किया।

Apple ने पहले भी कई मामलों में अपने पूर्व कर्मचारियों और प्रतिस्पर्धियों पर गोपनीय जानकारियां चुराने का आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि अगर इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो यह उसके नवाचार और भारी निवेश को नुकसान पहुंचाएगा।

यह मामला US District Court, Northern District of California (San Jose) में दर्ज किया गया है।

(- भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement