facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple ने बंद किया अरबों डॉलर का EV प्रोजेक्ट, सैकड़ों की जाएगी नौकरी

Advertisement

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple संभवत: 'टीम से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है और प्रोजेक्ट पर सारा काम बंद कर दिया गया है।'

Last Updated- February 28, 2024 | 12:14 PM IST
Apple
Representative Image

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) ने अपने अरबों डॉलर वाले इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने अपने इस कार प्रोजेक्ट को रद्द करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दी गई है।

बता दें कि कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोजेक्ट (EV Project) को आने वाले कुछ सालों में टेस्ला (Tesla) को टक्कर देने के लिए बाजार में उतारने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने अपने कार प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट को रोक दिया है।

27 फरवरी को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ विलियम्स और वाइस प्रेसिडेंट केविन लिंच द्वारा आंतरिक रूप से इस निर्णय का खुलासा किया गया, जिसने इस प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों को सदमा लगा है।

यह भी पढ़ें: Apple Dec quarter results: iPhone की मजबूत बिक्री से भारत में एप्पल ने दर्ज किया रिकॉर्ड रेवेन्यू

छंटनी का संकेत

Apple ने कथित तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कार परियोजना पर स्थायी रूप से रोक लगा दी है। ऐसा होने से इस डिवीजन में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों के ऊपर छंटनी का डर मंडरा रहा है, क्योंकि प्रोजेक्ट का सारा काम बंद कर दिया गया है।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी संभवत: ‘टीम से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है और प्रोजेक्ट पर सारा काम बंद कर दिया गया है।’

कुछ कर्मचारियों को Apple के जेनरेटिव AI (GenAI) प्रोजेक्ट्स में ट्रांसफर किया जाएगा। Apple कार प्रोजेक्ट में लगभग 1,400 कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें: Apple ने iPhone यूजर्स को दी चेतावनी! फोन गीला होने पर भूलकर भी न करें ये काम

कब लॉन्च होनी थी Apple कार?

दिसंबर 2023 में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार, जिसे Apple Car नाम दिया गया है, के लॉन्च को साल 2026 तक के लिए टाल दिया था। ऐसी उम्मीद थी इस कार की कीमत एक लाख डॉलर से कम होगी।

आईफोन बनाने वाली कंपनी का इरादा था कि पहले कार को बिना स्टीयरिंग व्हीकल या पैडल वाला एक ऑटोमोबाइल बनाया जाए, जिससे यात्रियों को लिमोसिन-शैली के वाहन में एक-दूसरे के सामने बैठने की सुविधा मिल सके।

पहले की रिपोर्टों के अनुसार, बाद में प्रोजेक्ट का दायरा कम कर दिया गया और ड्राइवर की सीट, स्टीयरिंग व्हील और पैडल के साथ अधिक पारंपरिक डिजाइन तैयार किया गया।

कब शुरू हुआ था प्रोजेक्ट?

Apple ने सबसे पहले 2014 में “प्रोजेक्ट टाइटन” नामक अपनी कार परियोजना पर काम करना शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विकसित करना था, लेकिन शुरू से ही नेतृत्व और रणनीति चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
Lynch और Williams ने कुछ साल पहले Doug Field के जाने के बाद कार्यभार संभाला था, जो अब फोर्ड मोटर कंपनी में एक वरिष्ठ कार्यकारी हैं।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 11:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement