facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple ने iPhone की बिक्री से भारत में कमाया रिकॉर्ड मुनाफा, 4 नए स्टोर खोलने की योजना बनाई

Advertisement

Apple ने भारत में पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में चार और स्टोर खोलने की योजना की अक्टूबर की शुरुआत में घोषणा की थी।

Last Updated- November 01, 2024 | 3:58 PM IST
apple

आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) ने भारत में अभी तक का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है। जुलाई-सितंबर 2024 में देश में आईपैड की बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया, समीक्षाधीन अवधि में कुल शुद्ध बिक्री छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 94.93 अरब डॉलर हो गई, जो एक वर्ष पूर्व 89.49 अरब डॉलर थी।

एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कंपनी की आय की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘हमने अमेरिका, यूरोप तथा शेष एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, फ्रांस, ब्रिटेन, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में सितंबर तिमाही के राजस्व रिकॉर्ड दर्ज किए। हम भारत में जो उत्साह देख रहे हैं, उससे काफी खुश हैं जहां हमने सर्वकालिक रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है।’’

कुक ने कहा कि एप्पल ने इस तिमाही में देश में दो नए स्टोर भी खोले। एक स्टोर मुंबई में और दूसरा दिल्ली में खोला गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में ग्राहकों के लिए चार नए स्टोर खोलने को उत्साहित हैं।’’ एप्पल ने भारत में पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई में चार और स्टोर खोलने की योजना की अक्टूबर की शुरुआत में घोषणा की थी।

Also read: फेस्टिव सीजन में Maruti Suzuki का धमाल, अक्टूबर में बेच डाली रिकॉर्ड 2.06 लाख यूनिट्स 

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 की तिमाही में भारत में मूल्य के लिहाज से एप्पल आईफोन की बिक्री में हिस्सेदारी 21.6 प्रतिशत रही जो सैमसंग से थोड़ी ही कम है। उत्पादों की बिक्री से एप्पल का राजस्व जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 67.18 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में इस वर्ष समान अवधि में 4.12 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया। आईफोन की बिक्री सालाना आधार पर 43.8 अरब डॉलर से करीब 5.5 प्रतिशत बढ़कर 46.22 अरब डॉलर हो गई।

एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी लुका मैस्त्री ने कहा, ‘‘आईपैड ने सात अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है। विकसित बाजारों में वृद्धि के अलावा हमने कई उभरते बाजारों में भी मजबूत प्रदर्शन देखा जिसमें मैक्सिको, ब्राजील, पश्चिम एशिया, भारत तथा दक्षिण एशिया में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई।’’

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement