facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत आएगी Apple Pay! फोन पे, गूगल पे, व्हाट्सऐप पे, पेटीएम से होगा मुकाबला

Advertisement

ऐपल भारत में भी अपनी भुगतान सेवा शुरू करने पर कर रही है विचार

Last Updated- June 23, 2023 | 10:35 PM IST
Apple Pay
BS

ऐपल के उपयोगकर्ताओं को क्यूपर्टिनो की iPhone विनिर्माता से एक और सौगात मिलने वाली है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक ऐपल भारत में अपनी ऐपल पे (Apple Pay) सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है और नैशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ बातचीत कर रही है।

हालांकि ऐपल पे, फोन पे, गूगल पे, व्हाट्सऐप पे, पेटीएम जैसी कंपनियों के साथ बेहद प्रतिस्पर्धी खंड में प्रवेश करेगी, लेकिन स्टोर खोलने के बाद यह भारत में कंपनी की तरफ से एक और बड़ी शुरुआत है।

ऐपल इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा है कि उन्हें ऐपल पे पर या NPCI के साथ बातचीत के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

जानकार सूत्रों ने यह भी कहा कि ऐपल पे की शुरुआत कंपनी के लिए स्वाभाविक कदम होगा। नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा कि ऐपल पे की चर्चा कुछ समय से चल रही है। ऐपल पे को ज्यादा अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है तथा यह आईफोन और ऐपल वॉच के जरिये भुगतान का संपर्क रहित तरीका है।

भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र के उन प्रमुख बाजारों में शामिल है, जहां ऐपल पे नहीं है। यह हॉन्ग कॉन्ग, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन जैसे देशों में पहले से ही है।

दूसरी तिमाही के आय परिणाम की अपनी बैठक के दौरान ऐपल के मुख्य कार्याधिकारी टिम कुक ने कहा था कि भारत में कारोबार को देखते हुए हमने तिमाही रिकॉर्ड बनाया, पिछले साल की तुलना में बहुत दमदार रूप में दो अंकों में वृद्धि की।

हमें देश में कई चैनल साझेदार मिले हैं और उनके साथ हम साझेदारी कर रहे हैं तथा कुल मिलाकर यह जिस तरह से चल रहा है, उससे हम बहुत खुश हैं। कुल मिलाकर, मैं वहां ब्रांड के प्रति जो उत्साह देख रहा हूं, उसके लिए बेहद प्रसन्न और उत्साहित हूं। बहुत सारे लोग मध्य वर्ग में आ रहे हैं और मुझे वास्तव में लगता है कि भारत निर्णायक मोड़ पर है और वहां रहना बहुत अच्छा बात है।

जनवरी 2023 में यूपीआई लेनदेन की मात्रा लगभग 800 करोड़ थी। यूपीआई लेनदेन के बाजार की अधिकांश हिस्सेदारी फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के पास है।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement