facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Apple Q1 Results: भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय दर्ज की, आईफोन की शानदार बिक्री 

Advertisement

कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि भारतीय बाजार की क्षमता को देखते हुए अभी भी एप्पल की यहां बहुत कम हिस्सेदारी है।

Last Updated- August 04, 2023 | 12:43 PM IST
Apple

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल (Apple) ने आईफोन की शानदार बिक्री के दम पर भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय दर्ज की। Apple के सीईओ टिम कुक ने कहा कि वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में कंपनी के प्रदर्शन से खुश हैं। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि भारतीय बाजार की क्षमता को देखते हुए अभी भी एप्पल की यहां बहुत कम हिस्सेदारी है।

भारत से Apple को ग्रोथ की उम्मीद

Apple की ताजा आय घोषणा में भारत के प्रदर्शन को प्रमुखता से दिखाया गया है। कंपनी ने बताया कि यहां शुरू किए गए स्टोर का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत की क्षमता के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुक ने कहा, ”आप जानते हैं कि हमने भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय हासिल की, और हमने मजबूत दो अंकों की वृद्धि दर्ज की। हमने तिमाही के दौरान अपने पहले दो खुदरा स्टोर भी खोले।

ये भी पढ़ें-आकार घटाकर कंपनियां दोबारा जमा करा रहीं IPO दस्तावेज

कंपनी प्रदर्शन से खुश

इस समय वे हमारी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।” एप्पल ने कहा कि वह चैनल बनाने और सीधे उपभोक्ताओं के लिए ऑफर लाने में अधिक निवेश करना जारी रखेगा। कुक ने कहा, ”यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और हमें वहां वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और हम वहां अपनी वृद्धि से बहुत खुश हैं।”

ये भी पढ़ें-Adani Total Gas Q1 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 7% बढ़कर 148 करोड़ रुपये हुआ

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस स्मार्टफोन बाजार में अभी भी उनकी हिस्सेदारी बहुत कम है, इसलिए यहां एप्पल के लिए एक बड़ा अवसर है।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 12:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement