facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple Q4 results: भारत में Apple का रेवेन्यू ऑल टाइम हाई पर, CEO टिम कुक ने कहा रिटेल स्टोर कर रहे अच्छा प्रदर्शन

Advertisement

Apple के सीईओ टिम कुक ने इन्वेस्टर कॉल के दौरान चौथी तिमाही के नतीजें जारी करते हुए भारतीय बाजार को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

Last Updated- November 03, 2023 | 12:21 PM IST
Apple Q4 results announced by Tim Cook
Apple CEO Tim Cook and Deirdre O'Brien, Apple's senior vice president of Retail and People greet people at the inauguration of India's first Apple retail store in Mumbai, India, April 18, 2023.

Apple Q4 results: iPhone निर्माता Apple ने सितंबर 2023 तिमाही के लिए अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी का तिमाही रेवेन्यू सालाना आधार पर 1 फीसदी गिरकर 89.5 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 90.1 अरब डॉलर था। हालांकि रेवेन्यू में गिरावट के बाद भी भारतीय बाजार Apple के लिए अच्छा साबित हो रहा है।

सितंबर तिमाही में भारत में iPhone की रिकॉर्ड बिक्री के दम पर कंपनी का रेवेन्यू डबल डिजिट ग्रोथ के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बता दें कि कंपनी अक्टूबर-सितंबर फाइनैंशियल ईयर फॉलो करती है।

भारत एक असाधारण बाजार, विकास की बहुत ज्यादा गुंजाइश- टिम कुक

Apple के सीईओ टिम कुक ने इन्वेस्टर कॉल के दौरान चौथी तिमाही के नतीजें जारी करते हुए भारतीय बाजार को लेकर अपने विचार भी साझा किए। कुक ने कहा, “भारत में हमारा रेवेन्यू ऑल टाइम हाई पर है। हमने बहुत मजबूत दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की। यह हमारे लिए एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार है और हमारा इस पर बेहद फोकस है। भारतीय बाजार में हमारे पास बहुत कम हिस्सेदारी है। ऐसे में यहां विकास की बहुत अधिक गुंजाइश है।”

Also read: भारत देगा चीन को टक्कर, देश में बनेगा Apple का iPhone 17!

रिटेल स्टोर कर रहे अच्छा प्रदर्शन

टिम कुक ने कहा, “हम एक असाधारण बाज़ार देख रहे हैं – बहुत से लोग मध्यम वर्ग में मूव कर रहे हैं…बहुत सारी सकारात्मकताएं हैं, हमने भारत में दो रिटेल स्टोर खोले हैं और वे हमारी अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं – यह अभी भी शुरुआती दौर में है लेकिन उन्होंने एक अच्छी शुरुआत की है और इस समय चीजें जिस तरह से चल रही हैं उससे मैं ज्यादा खुश नहीं हो सकता।” बता दें कि Apple का एक रिटेल स्टोर मुंबई और दूसरा नई दिल्ली में है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement