facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple के रिटेल स्टोर की भारत में एंट्री, मुंबई में खुलेगा पहला स्टोर

Advertisement

स्टोर के क्रिएटिव क्लासिक ऐप्पल ग्रीटिंग "हैलो मुंबई" से गुजरने वाले लोगों का स्वागत करेंगे।

Last Updated- April 05, 2023 | 12:52 PM IST
Apple इंडिया की आय को iPhone की बिक्री से दम, देश में चार नए स्टोर खोलने की तैयारी Apple India's income boosted by iPhone sales, preparations to open four new stores in the country

भारत में Apple के दीवानों को जिस घड़ी का इंतजार था, अब वह आ गई है। बहुत जल्द ऐप्पल भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। इस रिटेल स्टोर की शुरुआत के साथ ही कंपनी की भारतीय बाजार में ऑफलाइन एंट्री हो जाएगी।

Apple ने अपने पहले रिटेल स्टोर के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को चुना है। आज यानी बुधवार को, अमेरिकी टेक दिग्गज Apple ने मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल (Jio World Drive Mall) में अपने पहले रिटेल स्टोर के बैरिकेड से पर्दा उठाया। इसे हम ऑफिसियल Apple BKC के आगामी उद्घाटन के रूप में देख सकते है।

मायानगरी मुंबई की आईकॉनिक काली-पीली टैक्सी कला से प्रभावित होकर Apple BKC ने अपने क्रिएटिव में कई Apple प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की रंगीन चित्रकला को विभिन्न सरफेस पर उकेरा हैं जो ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Apple ने एक बयान में कहा, स्टोर के क्रिएटिव क्लासिक ऐप्पल ग्रीटिंग “हैलो मुंबई” से गुजरने वाले लोगों का स्वागत करेंगे। नए स्टोर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए, विजिटर्स नए Apple BKC वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं और Apple Music पर विशेष रूप से क्यूरेट की गई प्लेलिस्ट के साथ ‘मुंबई की आवाज़ों’ का आनंद ले सकते हैं।

चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत Apple के लिए एक चमकदार बाजार है। कंपनी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप देश में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। वर्ष 2021 में कोविड-19 की शुरुआत के बाद से ग्लोबल सप्लाई चेन में आई रुकावटों (विशेष रूप से चीन में) के कारण कंपनी ने भारत में निर्माण के अपने प्रयासों को दोगुना कर दिया है।

IDC India के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवकेंदर सिंह ने कहा, ‘हालांकि Apple ने भारत में अपना स्टोर खोलने के लिए समय लिया है, यह अब पहले से कहीं अधिक समझ में आता है। अब भारतीय उपभोक्ता परिपक्व हो रहे है और अधिक खर्च कर रहे हैं, विशेष रूप से प्रीमियम सेगमेंट में, जो भारत को प्रोडक्ट्स और सर्विस सेक्टर में अगले दशक में Apple के लिए अगला बड़ा बाजार बनाता है।

यह भी पढ़ें : चीन को लग सकता है झटका, आईफोन मेकर Foxconn की भारत में 70 करोड़ डॉलर का प्लांट लगाने की योजना

बाजार में गिरावट के बावजूद iPhone निर्माता के स्मार्टफोन व्यवसाय में भारत में तेजी देखी गई है। प्रीमियम सेगमेंट में, Apple ने 60 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा बनाए रखा है।

CMR के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के प्रमुख प्रभु राम ने कहा, ‘हाल के दिनों में, Apple ने भारत में एक अभूतपूर्व विकास देखा है, जिसमें घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, आक्रामक मार्केटिंग और ऐप्पल इंडिया ऑनलाइन स्टोर की सफलता शामिल है।’

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तेजी देखी जा रही है। Apple BKC स्टोर कंपनी के लिए एक भारतीय बाजार में दीर्घकालिक टिकाऊ विकास दर्ज करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement