facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple का वैश्विक गैर सरकारी संगठन Acumen संग करार, स्वच्छ ऊर्जा नवाचार में तेजी लाना मकसद

Advertisement

ऐपल ने कहा कि एनर्जी फॉर लाइवलिहुड्स एक्सेलेरेटर के माध्यम से एक्यूमन के विशेषज्ञ 12 सप्ताह का कार्यक्रम चलाएंगे।

Last Updated- July 13, 2023 | 10:04 PM IST
Apple

आईफोन (iphone) बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में स्थानीय उद्यमों के साथ स्वच्छ ऊर्जा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक गैर लाभकारी संगठन एक्यूमन (Acumen) के साथ करार किया है।

ऐपल ने कहा कि एनर्जी फॉर लाइवलिहुड्स एक्सेलेरेटर के माध्यम से एक्यूमन के विशेषज्ञ 12 सप्ताह का कार्यक्रम चलाएंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक उद्यमियों को गरीबी में रहने वाले लोगों के जीवन को बदलने और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए अपने व्यवसायों को बढ़ाने और सुधारने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कार्यक्रम के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं और पर्यावरण और सामाजिक कारणों के लिए काम करने वाले उद्यम 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम इस साल सितंबर से शुरू होगा।

ऐपल में एन्वायर्नमेंट ऐंड सप्लाई चेन इनोवेशन की उपाध्यक्ष सारा चैंडलर ने कहा, ‘हरित अर्थव्यवस्था का सभी को फायदा मिल सके इसके लिए किसी भी तरह की मदद करने के लिए ऐपल तैयार है। हम अपने हर काम में स्वच्छ ऊर्जा की परिवर्तनकारी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं और उस लक्ष्य को साझा करने वाले सामाजिक नवप्रवर्तकों का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं।’

क्यूपर्टिनो मुख्यालय वाली कंपनी ने कहा कि प्रतिभागियों को साथियों, सुविधाप्रदाताओं और सलाहकारों के एक सहायक नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी और बाद में एक्यूमन अकादमी के वैश्विक समुदाय का हिस्सा बन जाएंगे।

एक्यूमन (Acumen) में भारत के निदेशक महेश यज्ञरामन ने कहा, ‘20 वर्षों से अधिक समय से एक्यूमन ने भारत में गरीबी की समस्याओं का समाधान करने वाले प्रारंभिक चरण के सामाजिक उद्यमों में निवेश किया है और अभी हाल ही में हमने ऊर्जा पहुंच और आजीविका के लिए भी निवेश किया है।’

उन्होंने कहा, ‘हम दीर्घकालिक ऊर्जा का उपयोग करके आजीविका में सुधार के लिए प्रतिबद्ध भारत में सामाजिक उद्यमियों के लिए परिवेश का निर्माण जारी रखने के लिए ऐपल के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं।’

यह ऐसे वक्त में आया है जब ऐपल ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान भारत से आईफोन निर्यात में 20 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में तुलना में 400 फीसदी से अधिक है। इसके अलावा, यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023 के पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी द्वारा हासिल की गई उपलब्धि का आधा है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement