facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शानदार फीचर्स से लैस Apple का नया ऑफिस बेंगलूरु में, 15 फ्लोर की बिल्डिंग में 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

Advertisement

Apple का नया ऑफिस वर्कस्पेस इनोवेश, क्रिएटिविटी और कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस ऑफिस को चलाने के लिए 100 फीसदी रिन्यूबल एनर्जी का यूज किया जाएगा।

Last Updated- January 17, 2024 | 4:12 PM IST
Apple expands India presence, opens office covering 15 floors in Bengaluru

भारत से सबसे ज्यादा स्मार्टफोन निर्यात करने वाली अमेरिकी कंपनी ऐपल (Apple) ने अब कर्नाटक के बेंगलूरु में भी अपनी पहुंच बढ़ा दी है। 15 फ्लोर की बिल्डिंग में खुले ऐपल के नए ऑफिस में करीब 1,200 लोगों को रोजगार मिलेगा और इसमें एक डेडीकेटेड लैब स्पेस होगा। इसके अलावा Apple के ऑफिस में ही आपसी सामंजस्य यानी कोलैबोरेशन, वेलनेस और कैफे मैक्स के लिए काफी बड़ी जगह बनाई गई है।

बेंगलूरु के ऑफिस से टीम Apple के बिजनेस- जैसे सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और सर्विसेज से लेकर ऑपरेशन और कस्टमर सर्विस तक सभी चीजों पर काम करेगी।

कहां है Apple के बेंगलूरु ऑफिस की लोकेशन?

Apple का नया ऑफिस बेंगलूरु के सेंटर में बने मिन्क्स स्क्वायर में है। दिलचस्प बात यह है कि इस ऑफिस के पास कर्नाटक राज्य की अहम चीजें भी लोकेटेड हैं-जैसे विधानसभा, हाई कोर्ट, सेंट्रल लाइब्रेरी, चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम। इसके अलावा बेंगलूरु के कुछ सबसे बड़े ग्रीन पार्क्स में से एक भी Apple की इस नई बिल्डिंग के पास ही है।

Apple का नया ऑफिस कब्बन पार्क (Cubbon Park) मेट्रो स्टेशन के सबसे नजदीक पड़ेगा, जहां से लोगों का आना-जाना सबसे आसान रहेगा।

क्या है Apple की ऑफिस की खासियत?

दुनियाभर में अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ा रही Apple की बेंगलूरु ऑफिस का इंटीरियर स्थानीय चीजों का उपयोग करके तैयार किया गया है। इसके इंटीरियर में लोकल मैटेरियल जैसे-पत्थर, लकड़ी और दीवार में फेब्रिक का यूज किया गया है। इसके अलावा मजे की बात यह भी है कि इसकी ऑफिस में कर्नाटक के लोकल पौधों से सजावट की गई है।

अपने नए ऑफिस के बारे में बयान देते हुए Apple ने कहा, ऐपल बेंगलूरु के सेंटर में अपने नए ऑफिस के साथ भारत में विस्तार करने के लिए काफी खुश है। लगातार बढ़ता हुआ यह अद्भुत शहर पहले से ही हमारी कई टैलेंटेड टीम का घर रहा है, जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और हार्डवेयर टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन, कस्टमर सपोर्ट और बहुत कुछ शामिल है। जैसा कि हम पहले से ही Apple में करते आ रहे हैं, यह वर्कस्पेस इनोवेश, क्रिएटिविटी और कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।’

Apple के नए बेंगलूरु ऑफिस में ग्रीन एनर्जी पर फोकस

ऑफिस लंबे समय तक सुंदर लगे, इसलिए सस्टेनिबिलिटी को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है। इस ऑफिस को चलाने के लिए 100 फीसदी रिन्यूबल एनर्जी का यूज किया जाएगा। इसके साथ Apple का लक्ष्य लीडरशिप इन एनर्जी ऐंड एनवायरनमेंट डिजाइन (LEED) में प्लैटिनम रेटिंग हासिल करना है। बता दें कि LEED सर्टिफिकेशन का उच्चतम लेवल होता है।

Apple 2020 से अपने कॉरपोरेट ऑपरेशन के लिए कार्बन न्यूट्रल रहा है, और 2018 से 100 फीसदी रिन्यूबल एनर्जी का उपयोग करके सभी Apple फैसिलिटीज को चला रहा है। भारत में, कंपनी का कॉरपोरेट कार्यालय मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम और अब बेंगलूरु में है।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement