facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Air India-Vistara मर्जर को मंजूरी से टाइम-टेबल, अनुबंधों को अनुकूल बनाने में मिलेगी मदद

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इसके तहत सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

Last Updated- March 08, 2024 | 8:16 PM IST
Air India

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया-विस्तारा के प्रस्तावित विलय को सिंगापुर के नियामक की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही दोनों विमानन कंपनियों के एक होने का रास्ता साफ हो गया है।

एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि अब दोनों एयरलाइंस अपनी समय-सारणी और अनुबंधों को अनुकूलित करने के लिए विस्तृत सूचना साझा करेंगी। एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इसके तहत सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। विस्तारा, सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा एवं उपभोक्ता आयोग (सीसीसीएस) ने पांच मार्च को एयर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस और विस्तारा के कुछ प्रतिबद्धताओं को स्वीकार करने के बाद सौदे के लिए सशर्त मंजूरी दे दी। ये प्रतिबद्धताएं संभावित प्रतिस्पर्धा-रोधी चिंताओं को दूर करने के लिए हैं।

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों को एक संदेश में कहा कि छह महीने पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मिली मंजूरी के बाद सीसीसीएस की मंजूरी प्रस्तावित विलय के लिए पूरक है।

उन्होंने कहा कि यह अंतिम प्रतिस्पर्धा-संबंधी मंजूरी है और इसके साथ ही एयर इंडिया और विस्तारा अब अपनी समय-सारणी और अनुबंधों को अनुकूलित करने और विलय की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तैयार हैं।

First Published - March 8, 2024 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट