facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मदुरा फैशन ऐंड लाइफस्टाइल का कारोबार अलग करने को मंजूरी

Advertisement

ABFRL demerger: एबीएफआरएल ने प्रवर्तक भागीदारी के साथ विलय के 12 महीने के भीतर 2,500 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की भी योजना बनाई है।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:41 PM IST
मदुरा फैशन ऐंड लाइफस्टाइल का कारोबार अलग करने को मंजूरी, ABFRL board approves vertical demerger of Madura Fashion and Lifestyle biz

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (एबीएफआरएल) के निदेशक मंडल ने मदुरा फैशन ऐंड लाइफस्टाइल (एमएफएल) कारोबार को अलग करके नई कंपनी – आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स (एबीएलबी) में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एबीएफआरएल ने प्रवर्तक भागीदारी के साथ विलय के 12 महीने के भीतर 2,500 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की भी योजना बनाई है। इसका उपयोग अपनी बैलेंस शीट मजबूत करने और शेष कारोबारों की वृद्धि के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए किया जाएगा। एबीएफआरएल ने विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी का प्रवर्तक समूह प्रस्तावित इक्विटी पूंजी जुटाने का पूरा समर्थन करेगा।

इसमें यह भी कहा गया है कि यह कारोबार विभाजन पूरा होने के बाद एबीएलबी को शेयर बाजार में अलग से सूचीबद्ध किया जाएगा। 1 अप्रैल को एबीएफआरएल के निदेशक मंडल ने कंपनी के प्रबंधन को एमएफएल का कारोबार अलग सूचीबद्ध कंपनी के रूप में करने के कदम का मूल्यांकन करने के लिए अधिकृत किया था।

इसमें यह भी कहा गया है कि यह विभाजन पूरा होने पर निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत और स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता द्वारा की गई अनुशंसा से शेयर अ​धिकार अनुपात के अनुसार एबीएफआरएल के शेयरधारकों को उनकी मौजूदा शेयरधारिता के अलावा एबीएफआरएल में प्रत्येक शेयर के लिए एबीएलबीएल का एक शेयर मिलेगा।

कारोबार अलग करने के बाद एबीएलबीएल के पास लुइस फिलिप, वैन ह्यूसन, एलन सोली, पीटर ईंगलैंड, अमेरिकन ईगल, फॉरएवर 21, रीबॉक और वैन ह्यूसेन ब्रांड के तहत इनरवियर कारोबार रहेगा।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement