facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

APSEZ: अदाणी पोर्ट्स एंड सेज गुजरात के कांडला बंदरगाह पर विकसित करेगी बहुउद्देश्यीय घाट, FY27 तक हो जाएगा चालू

Advertisement

एपी-सेज ने एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डीपीए कंटेनर एंड क्लीन कार्गो टर्मिनल लि. का गठन किया है। यह घाट यानी जहाज ठहरने के स्थान का परिचालन करेगी।

Last Updated- September 11, 2024 | 7:16 PM IST
Sebi seeks 15 days more in Adani-Hindenburg probe, investigates 24 matters

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकनॉमिक जोन (एपी-सेज) ने गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह पर घाट संख्या 13 को विकसित करने के लिए डीपीए कंटेनर एंड क्लीन कार्गो टर्मिनल लि. के साथ एक रियायती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि एपी-सेज ने एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डीपीए कंटेनर एंड क्लीन कार्गो टर्मिनल लि. का गठन किया है। यह घाट यानी जहाज ठहरने के स्थान का परिचालन करेगी।

घाट बहुउद्देशीय कार्गो को संभालेगा और इसके वित्त वर्ष 2026-27 में चालू होने की उम्मीद है। एपी-सेज को जुलाई, 2024 में, 30 साल की रियायती अवधि के लिए घाट के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए आशय पत्र मिला था।

बयान के अनुसार, एपी-सेज कंटेनर कार्गो सहित बहुउद्देश्यीय कार्गो के लिए डिजाइन, बनाओ, वित्त, परिचालन और सौंप दो (DBFOT) मॉडल के तहत घाट का विकास करेगी। घाट संख्या 13, 300 मीटर लंबा होगा और इसकी सालाना क्षमता 57 लाख टन है। इसके वित्त वर्ष 2026- 27 में चालू होने की संभावना है।

एपी-सेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक अश्विनी गुप्ता ने कहा, ‘‘घाट संख्या 13 दीनदयाल बंदरगाह पर हमारी उपस्थिति में विविधता लाएगा। अब हम बंदरगाह पर बहुउद्देशीय स्वच्छ कार्गो को संभालेंगे। इसके अलावा ड्राई थोक कार्गो को भी संभालेंगे जो हम पहले से ही संभालते हैं।’’

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 7:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement