facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया की इनकम घटी

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 8:44 PM IST
ArcelorMittal

बिक्री में कमी और कमजोर ढुलाई की वजह से दिसंबर तिमाही में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) का एबिटा सालाना आधार पर 62.75 प्रतिशत घटकर 16.2 करोड़ डॉलर रह गया।

आर्सेलर मित्तल और निप्पॉन स्टील के बीच इस संयुक्त उपक्रम के लिए एक साल पहले की अवधि में, एबिटा 43.5 करोड़ डॉलर पर था।

तिमाही आधार पर एबिटा 20.4 करोड़ डॉलर रहा, जो 20.58 प्रतिशत तक की गिरावट है। तिमाही में कच्चे इस्पात उत्पादन और माल ढुलाई में सालाना और तिमाही आधार पर कमजोरी दर्ज की गई।

दिसंबर तिमाही में कच्चे इस्पात का उत्पादन 16 लाख टन था, जो पूर्ववर्ती तिमाही के मुकाबले 2.3 प्रतिशत तक कम है और एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 12.1 प्रतिशत कम है।

इस्पात ढुलाई 16 लाख टन रही जो पूर्ववर्ती तिमाही के मुकाबले 2.5 प्रतिशत और एक साल पहले की अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत कम थी।

हालांकि बिक्री कीमत कमजोर थी, लेकिन कंपनी ने कहा है कि उसका व्यवसाय भारत द्वारा इस्पात निर्यात पर शुल्क लगाए जाने के बाद प्रभावित हुआ।

AM/NS India का एबिटा पूर्ववर्ती वर्ष के 2 अरब की तुलना में पूरे वर्ष के लिए 1.2 अरब डॉलर पर रहा। कच्चे इस्पात का उत्पादन 67 लाख टन रहा जो सालाना आधार पर 10 प्रतिशत कम है और इस्पात ढुलाई 6 प्रतिशत घटकर 65 लाख टन रह गई।

वैश्विक इस्पात दिग्गज जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष पर अमल करती है। एएम/एनएस इंडिया में आर्सेलर मित्तल की 60 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक आर्सेलर मित्तल के वित्तीय परिणाम से मार्जिन दबाव का संकेत मिला है।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 8:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement