facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ArcelorMittal Results: कंपनी का मुनाफा 93.54 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 5:29 PM IST
ArcelorMittal
BS

वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल (ArcelorMittal) का शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तिमाही में 93.54 फीसदी घटकर 26.1 करोड़ डॉलर रह गया। आर्सेलर मित्तल ने बयान में कहा कि मांग में कमी के कारण उसका मुनाफा घटा है। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

लग्जमबर्ग की कंपनी ने इससे पिछले साल की समान तिमाही में 404.5 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा, ‘आर्सेलर मित्तल ने 2022 की चौथी तिमाही में 26.1 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज किया। 2021 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 404.5 करोड़ डॉलर था। वहीं बीती तिमाही में उसका समायोजित शुद्ध लाभ 382.7 करोड़ डॉलर घटकर 118.9 करोड़ डॉलर रह गया।’

तिमाही के दौरान कंपनी का इस्पात उत्पादन एक साल पहले के 1.65 करोड़ टन से घटकर 1.32 करोड़ टन पर आ गया। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में उसकी बिक्री भी 18.8 फीसदी घटकर 16.9 अरब डॉलर रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 20.8 अरब डॉलर थी।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement