facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fake call से हैं परेशान? फोन की स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का नाम, जानें पूरी डिटेल

Advertisement

TRAI ने दूरसंचार नेटवर्क में कॉल करने वाले शख्स का नाम फोन स्क्रीन पर दर्शाने वाली सेवा शुरू करने की सिफारिश की है।

Last Updated- February 24, 2024 | 10:52 AM IST
fake call
Representative Image

अगर आपके फोन पर अननोन नंबर से कॉल बार-बार आती हैं या फिर स्पेम कॉल ने आपको परेशान कर रखा है तो इससे छुटकारा आपको जल्द मिल सकता है। दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने इस समस्या का हल निकालने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

TRAI ने दूरसंचार नेटवर्क में कॉल करने वाले शख्स का नाम फोन स्क्रीन पर दर्शाने वाली सेवा शुरू करने की सिफारिश की है।

आइए, जानते हैं TRAI की इस सिफारिश के बारे में-

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को अपनी सिफारिश में कहा कि ‘कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन’ (CNAP) अनुपूरक सेवा के तहत मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखने की व्यवस्था को शुरू किया जाना चाहिए।

हालांकि, इस सेवा को केवल ग्राहकों के अनुरोध पर ही सभी टेलीकॉम कंपनियां मुहैया कराएंगी। जो लोग इस सर्विस का इस्तेमाल करेंगे उन्हे कॉल रिसीव करने से पहले पता चल जाएगा की उन्हे कॉल कौन कर रहा है। इसके आने से फेक कॉल जैसी समस्या से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  Vodafone Idea फंड जुटाने के लिए करेगी बोर्ड की मीटिंग, मंगलम बिड़ला के इस ऐलान के बाद शेयर बने रॉकेट

TRAI ने क्या कहा?

सीएनएपी सुविधा चालू होने पर ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख पाएगा। ट्राई ने कहा कि सरकार को एक तय तारीख के बाद भारत में बेचे जाने वाले सभी फोन में सीएनएपी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दूरसंचार कंपनियों को उपयुक्त निर्देश जारी करना चाहिए।

मोबाइल फोन कनेक्शन लेते समय भरे जाने वाले ग्राहक आवेदन पत्र (सीएएफ) में दिए गए नाम एवं पहचान डिटेल्स का इस्तेमाल सीएनएपी सेवा के दौरान किया जा सकता है।

जहां देशी स्मार्टफोन टूल और ट्रूकॉलर एवं भारत कॉलर जैसे ऐप भी कॉल करने वाले के नाम की पहचान और स्पैम पहचान की सुविधाएं देते हैं। लेकिन ये सेवाएं लोगों से जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित हैं जो हमेशा विश्वसनीय नहीं होती हैं।

यह भी पढ़ें: बढ़ती स्पैम कॉल पर अंकुश लगाने के लिए समिति गठित करने की तैयारी में सरकार

दूरसंचार नियामक ने सुझाव दिया कि सभी एक्सेस सेवा प्रदाता अपने टेलीफोन ग्राहकों को उनके अनुरोध पर सीएनएपी सेवा मुहैया कराएं।

ट्राई ने नवंबर, 2022 में इस संबंध में एक परामर्श पत्र जारी कर हितधारकों, जनता और उद्योग की टिप्पणियां मांगी थीं।

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement