facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Arvind Limited Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 8.41% बढ़ा, शेयर में गिरावट

Advertisement

कंपनी ने परिचालन से राजस्व 1,888.24 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 1,979.79 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.6 प्रतिशत कम है।

Last Updated- January 30, 2024 | 2:40 PM IST
Q3 results
Representative Image

Arvind Limited Q3 Results: अरविंद लिमिटेड (Arvind Ltd) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपनी तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही की आय 91.70 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ दर्ज की। कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान 84.12 करोड़ रुपये की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है।

अरविंद लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 4.62 प्रतिशत घटकर 1,888.24 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,979.79 करोड़ रुपये थी। तिसरी तिमाही में कुल आय 4.74 प्रतिशत घटकर 1,897.65 करोड़ रुपये रही।

अरविंद लिमिटेड का EBITDA सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 216 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea Q3 results: टेलीकॉम कंपनी का घाटा कम होकर 6,986 करोड़ रुपये रहा

कंपनी के शेयर में गिरावट

खबर लिखे जाते वक्त, कंपनी के शेयर 0.016 फीसदी की गिरावट के साथ 313.95 रुपये के स्तर पर आ गया।

इन पदों पर हुई नियुक्ति

कंपनी ने शेयर बाजार को अलग से दी जानकारी में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में अर्पित पटेल को एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने और निगम शाह को कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: ITC Q3 results: ITC का मुनाफा 10.8% बढ़ा, विश्लेषकों की उम्मीदों को किया पार

अरविंद लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी कपड़ा कंपनियों में से एक है और दुनिया के प्रमुख फैशन ब्रांडों के लिए ‘एंड-टू-एंड सप्लाई चेन’ साझेदार है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement