facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वासन आई केयर के लिए एएसजी हॉस्पिटल की समाधान योजना मंजूर

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 12:14 AM IST
Vasan Eye Care

नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के चेन्नई पीठ ने वासन आई केयर (वासन हेल्थकेयर) के लिए एएसजी हॉस्पिटल की 526 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दे दी।

यह आदेश हालांकि 3 फरवरी को पारित हुआ, लेकिन वासन आई केयर के कारोबार के अधिग्रहण के लिए एएसजी को पहले लेनदारों, कर्मचारियों और हितधारकों का बकाया चुकाना होगा।

योजना के मुताबिक, मंजूरी के 30 दिन के भीतर सभी बकाये का भुगतान करना होगा। दिवालिया संहिता के तहत चेन्नई में यह पहला मामला स्वीकार किया गया था।

वासन आई केयर के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही एनसीएलटी में तब शुरू हुआ जब वह 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाई, जिसके बाद लेनदारों ने बकाया वसूलने के लिए उसे एनसीएलटी में घसीटा। दो साल तक मद्रास उच्च न्यायालय से स्थगन मिलने के बाद यह प्रक्रिया अक्टूबर 2012 में दोबारा शुरू हुई।

बोली प्रक्रिया में एमजीएम हेल्थकेयर, मैक्सी विजन आई हॉस्पिटल और डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन इस दौड़ में एएसजी विजयी हुई। बताया जाता है कि एएसजी के 50 से ज्यादा आई हॉस्पिटल देश के 16 राज्यों में हैं।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement