facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashneer Grover और BharatPe मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्रोवर एंड फैमिली के खिलाफ दर्ज किया 81 करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 12:53 PM IST
Ashneer Grover withdraws the petition filed against the board of directors of BharatPe Ashneer Grover ने BharatPe के निदेशक मंडल के खिलाफ दायर याचिका ली वापस

Ashneer Grover BharatPe Case: भारतपे और अशनीर ग्रोवर विवाद में आर्थिक अपराध शाखा ने ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में नया केस दर्ज किया है। ये FIR भारतपे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज की है।

आर्थिक अपराध शाखा ने 10 मई को भारतपे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर और उनके परिवार के कुछ सदस्यों, जिसमें दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन का नाम शामिल है, इन सबके खिलाफ 81 करोड़ के फ्रॉड के आरोप में केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
भारतपे और अशनीर के बीच ये विवाद बीते एक साल से चल रहा है। सबसे पहले अशनीर ग्रोवर की एक प्राइवेट बैंक के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, इसके बाद ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को हेरा-फेरी के आरोपों में कंपनी ने हटा दिया था।

इन दोनों मामलों के बाद अशनीर ग्रोवर ने भी 1 मार्च, 2022 को भारतपे कंपनी से रिजाइन दे दिया था। ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन पर आरोप थे कि उन्होंने कंपनी के पैसों का गलत इस्तेमाल अपने निजी कामों के लिए किया। माधुरी पर आरोप हैं कि उन्होंने कंपनी के फंड का इस्तेमाल अपने पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट, खरीदारी पर्सनल यात्राओं के लिए किया।

इसके अलावा, दिसंबर, 2022 में भारतपे ने अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कंपनी के फंड में भारी हेराफेरी को लेकर सिविल और क्रिमिनल कार्यवाही शुरू की थी।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement