facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फंस गए अशनीर ग्रोवर; दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी माफी, जुर्माना भी लगा

Advertisement

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने बिना शर्त माफी मांगी वादा किया कि वह अदालत के आदेश का पालन करेंगे और भारतपे के खिलाफ कुछ भी असंसदीय पोस्ट नहीं करेंगे।

Last Updated- November 28, 2023 | 5:11 PM IST
Ashneer Grover withdraws the petition filed against the board of directors of BharatPe Ashneer Grover ने BharatPe के निदेशक मंडल के खिलाफ दायर याचिका ली वापस

दिल्ली हाईकोर्ट ने आज यानी मंगलवार को फिनटेक प्लेटफॉर्म भारतपे (BharatPe) के पूर्व सीईओ व MD और को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतपे के खिलाफ बयान लिखा, जिसकी वजह से हाईकोर्ट ने उन पर जुर्माना लगा दिया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि ग्रोवर के आचरण के खिलाफ अदालत में अपील की गई है।

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

अशनीर ग्रोवर ने बिना शर्त माफी मांगी। हालांकि अदालत ने माफी स्वीकार कर ली, लेकिन कहा कि उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट क्लर्क एसोसिएशन को लागत का भुगतान करना पड़ेगा।

जस्टिस रेखा पल्ली ने अदालत के आदेशों के लगातार उल्लंघन पर नाराजगी जताई और जुर्माना लगाया।

अशनीर ग्रोवर ने भविष्य के लिए भी मांगी माफी

ग्रोवर के वकील ने कहा कि वह बिना शर्त माफी मांग रहे हैं और वादा कर रहे हैं कि वह अदालत के आदेश का पालन करेंगे और भारतपे के खिलाफ कुछ भी असंसदीय पोस्ट नहीं करेंगे।

Also Read: BharatPe को अक्टूबर 2023 में पहली बार हुआ प्रॉफिट

भारतपे की पैरेंट कंपनी रेजिलिएंट इनोवेशन (Resilient Innovations) ने एक आवेदन दायर कर आरोप लगाया कि ग्रोवर ने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं जो स्पष्ट रूप से अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हैं।

मई, 2023 में कोर्ट ने दिया था ऑर्डर

मई, 2023 में कोर्ट ने ग्रोवर और भारतपे से कहा था कि वे एक-दूसरे के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें।

फिनटेक कंपनी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने के बाद वह ट्विटर पर कंपनी के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने 10 मई, 2023 को ग्रोवर, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा कथित तौर पर धन के दुरुपयोग के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की। कंपनी ने करीब 81 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है।

क्या है मामला?

X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट में, ग्रोवर ने BharatPe के सीरीज ई फंडिंग राउंड के दौरान इक्विटी आवंटन और सेकंडरी कंपोनेंट के बारे में जानकारी शेयर की थी। इस राउंड का नेतृत्व टाइगर ग्लोबल ने किया था, जिसमें ड्रैगनियर इन्वेस्टर ग्रुप सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया था।

370 मिलियन डॉलर के फंडरेज के दौरान, BharatPe ने 2.86 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन हासिल की। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement