facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashneer Grover ने BharatPe के बोर्ड के खिलाफ दायर याचिका ली वापस

Advertisement

इसके अलावा, ग्रोवर ने 17 अक्टूबर को एनसीएलएटी से भी अपनी याचिका वापस ले ली, जिसमें उन्होंने एनसीएलटी में मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग की थी।

Last Updated- October 18, 2024 | 1:30 PM IST
Ashneer Grover withdraws the petition filed against the board of directors of BharatPe Ashneer Grover ने BharatPe के निदेशक मंडल के खिलाफ दायर याचिका ली वापस

भारतपे के सह-संस्थापक एवं पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (NCLT) के समक्ष दाखिल अपनी वह याचिका वापस ले ली, जिसमें उन्होंने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी के निदेशक मंडल पर दमनकारी आचरण तथा कुप्रबंधन का आरोप लगाया था।

ग्रोवर ने 30 सितंबर 2024 को कंपनी के साथ समझौता कर लिया था। अशनीर ग्रोवर की ओर से पेश वकील ने याचिका वापस लेने के लिए आवेदन दायर किया और समझौते की एक प्रति भी एनसीएलटी के समक्ष पेश की।

एनसीएलटी के 14 अक्टूबर 2024 के आदेश में कहा गया, ‘‘ … उक्त याचिका के लंबित रहने के दौरान पक्षकार समझौता कर चुके हैं। 30 सितंबर 2024 को समझौता निष्पादित हो चुका है, जिसकी एक प्रति रिकॉर्ड में रखी गई है। समझौता आवेदक (जो मुख्य कंपनी याचिका में याचिकाकर्ता है) ने कंपनी याचिका वापस लेने की स्वतंत्रता मांगी है।’’

Also read: ED के शिकंजे में फंसी Tamannaah Bhatia, कई घंटों तक हुई पूछताछ; जानें पूरा मामला

इसमें कहा गया, ‘‘आवेदक को कंपनी याचिका वापस लेने की स्वतंत्रता दी जाती है… और इसे वापस लिया गया मानकर खारिज किया जाता है। वर्तमान आईए का निपटारा किया जाता है।’’

इसके अलावा, ग्रोवर ने 17 अक्टूबर को एनसीएलएटी से भी अपनी याचिका वापस ले ली, जिसमें उन्होंने एनसीएलटी में मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग की थी। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी भारतपे ने हाल ही में अपने पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ समझौता कर लिया था। इसके साथ ही दोनों के बीच महीनों से जारी कानूनी और सार्वजनिक विवाद समाप्त हो गया था।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement