facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashok Leyland को चेन्नई एमटीसी से 500 इलेक्ट्रिक बसों का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Advertisement

ओएचएम अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक परिवहन शाखा है, जो ‘मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस’ व्यवसाय पर केंद्रित है।

Last Updated- October 24, 2024 | 12:39 PM IST
Ashok Leyland
Representative Image

वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की इकाई ओएचएम ग्लोबल मोबिलिटी को चेन्नई स्थित मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से 12 मीटर लंबी 500 अल्ट्रा-लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों का ठेका मिला है।

कंपनी बयान के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) से मिले ठेके के अनुसार अशोक लेलैंड की एक अन्य अनुषंगी कंपनी स्विच मोबिलिटी, ओएचएम को स्विच ईआईवी12 मॉडल बसों की आपूर्ति करेगी।

इनमें से 400 बसें गैर-वातानुकूलित होंगी, जबकि 100 बसें वातानुकूलित होंगी। ओएचएम अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक परिवहन शाखा है, जो ‘मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस’ व्यवसाय पर केंद्रित है।

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हम इलेक्ट्रिक परिवहन की ओर बढ़ने को प्रतिबद्ध हैं। एमटीसी के साथ यह साझेदारी स्वच्छ एवं अधिक कुशल परिवहन प्रणाली बनाने की दिशा में एक कदम है।’’

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement