facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashok Leyland Q4 results: Ashok Leyland का प्रॉफिट 17 प्रतिशत गिरकर 751 करोड़ पर

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 5:56 PM IST
Ashok Leyland

कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने मंगलवार को मार्च तिमाही के लिए 751 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दिखाया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह एक साल पहले के 901 करोड़ रुपये से 16.64 प्रतिशत कम है।

मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का समेकित राजस्व 32.95 प्रतिशत बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 8,744 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसकी ट्रक मार्केट शेयर एक साल पहले के 30.6 प्रतिशत से बढ़कर 32.7 प्रतिशत हो गया, जबकि बसों में मार्केट शेयर पिछले साल के 26.4 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 27.1 प्रतिशत हो गया।

कंपनी को उम्मीद है कि अनुकूल माइक्रोइकॉनमिक फैक्टर और निर्माण, खनन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से मजबूत मांग के कारण कमर्शियल व्हीकल (CV) उद्योग अच्छा प्रदर्शन करेगा।

कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अप्रैल 2023 में कुल बिक्री में 10% की वृद्धि दर्ज की, साथ ही घरेलू बिक्री में भी 10% की वृद्धि हुई। हालांकि निर्यात थोड़ा कम रहा। सकारात्मक बिक्री वृद्धि के बावजूद अशोक लेलैंड के शेयर मंगलवार को थोड़ा नीचे बंद हुए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 2.60 रुपये प्रति शेयर के लाभांश (dividend) रेकमंड किया है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement