हिंदुजा ग्रुप की वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी अशोक लीलैंड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 1,405 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह पिछले साल की चौथी तिमाही में दर्ज 1,246 रुपये करोड़ की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक रहा।
कंपनी ने अब तक की अपनी सबसे बेहतरीन चौथे तिमाही और वित्त वर्ष का प्रदर्शन भी दिखाया। उसने तिमाही और वार्षिक आधार पर अब तक का सर्वाधिक राजस्व, एबिटा और शुद्ध लाभ दर्ज किया। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका परिचालन राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर 14,160.49 करोड़ रुपये हो गया। अशोक लीलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा कि वर्ष के दौरान जोरदार प्रदर्शन का प्रमुख कारण सरकार के जीएसटी 2.0 के जरिए प्रोत्साहन देने से बिक्री में सुधार और प्रतिस्थापन मांग थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 27 में 800 से 1,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के दौरान 2,066 करोड़ रुपये का एबिटा दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज 1,791 करोड़ रुपये की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक रहा। इस तिमाही के दौरान उत्पन्न नकदी 3,280 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 3,566 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 25 की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक रहा। नई श्रम संहिता के कारण 308 करोड़ रुपये के एकमुश्त बोझ के बाद ऐसा हुआ। इस दौरान राजस्व भी बढ़कर रिकॉर्ड 44,007 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 48,753 करोड़ रुपये था। इसमें 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 26 में एबिटा 13 प्रतिशत बढ़कर 5,732 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 4,931 करोड़ रुपये था। कंपनी ने वित्त वर्ष का समापन 5,899 करोड़ रुपये की शुद्ध नकदी के साथ किया।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2,20,437 के नए सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई। उसने वित्त वर्ष 19 में हासिल की गई 1,97,366 वाहन बिक्री के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वित्त वर्ष 26 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा रही। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 2.50 रुपये के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।
हवाई अड्डा परिचालन से जुड़ी कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में घाटे से उबरकर 400.49 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में आ गई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 252.66 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,042.90 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,976.76 करोड़ रुपये थी। दिल्ली, हैदराबाद और अन्य शहरों में हवाई अड्डों का संचालन करने वाली इस कंपनी ने पूरे वित्त 2025-26 में 472 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी कुल आय बढ़कर 15,200.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 10,835.89 करोड़ रुपये थी।
प्रॉक्टर ऐंड गैंबल हाइजीन ऐंड हेल्थ केयर लिमिटेड (पीजीएचएच) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.9 प्रतिशत घटकर 301.46 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 307.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय पांच प्रतिशत घटकर 941.32 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 991.83 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 7.8 प्रतिशत घटकर 735.68 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में पीजीएचएच का शुद्ध लाभ 34.54 प्रतिशत बढ़कर 856.50 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन वित्त वर्ष में उसकी कुल एकीकृत आय 27.14 प्रतिशत बढ़कर 4,290.42 करोड़ रुपये रही। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।
रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी आर्केड डेवलपर्स को वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 109.45 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 33.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आर्केड डेवलपर्स ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 199.06 करोड़ रुपये हो गई,